The Lallantop

ऐड Hindware का क्लिक करो तो खुल रहा दूसरा ब्रांड, अब कोर्ट में गूगल के लेने के देने पड़ गए!

गूगल पर जाने-माने सैनिटरीवेयर ब्रांड Hindware ने ट्रेडमार्क का केस किया था क्योंकि गूगल बाबा उसके नाम पर दूसरे ब्रांड का विज्ञापन सर्च इंजन पर दिखा रहे थे. दिल्ली उच्च न्यायालय के अनुसार, यह ट्रेडमार्क उल्लंघन का स्पष्ट मामला है, और यदि कोई व्यक्ति Google AdWords पर आपका कीवर्ड खरीदता है तो यह गैरकानूनी है.

Advertisement
post-main-image
Hindware ने ट्रेडमार्क को लेकर गूगल पर केस किया था

Google दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में एक ट्रेडमार्क केस हार गया है. गूगल पर जाने-माने सैनिटरीवेयर ब्रांड Hindware ने ट्रेडमार्क का केस किया था क्योंकि गूगल बाबा उसके नाम पर दूसरे ब्रांड का विज्ञापन सर्च इंजन पर दिखा रहे थे. आपको लगेगा ऐसा कैसे हो सकता है. अजी हो सकता है तभी तो आजिज आकर हिंदवेयर को केस करना पड़ा. ऐसा आपके साथ भी हो सकता है. माने पेड़ आप लगाओ और पता चले फल कोई और खा गया. इसलिए ध्यान से इस खबर को पढिए क्योंकि ये फैसला भारत में हर ब्रांड के लिए गूगल पर विज्ञापन देने का तरीका बदलने वाला है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Hindware के नाम पर Cera और Grohe की मौज

तो होता ये था कि जब भी ग्राहक गूगल पर हिंदवेयर सर्च करते तो रिजल्ट में Cera और Grohe की वेबसाइट भी टॉप रिजल्ट में नजर आती थी. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि Cera एक इंडियन सैनिटरीवेयर ब्रांड है तो Grohe एक जर्मन कंपनी है. जब सर्च रिजल्ट में ये दोनों दिखते होंगे तो जाहिर सी बात है कि कई ग्राहक इनकी वेबसाइट पर भी जाते ही होंगे. कीवर्ड के इस खेल से नाराज हिंदवेयर ने केस किया और दिल्ली उच्च न्यायालय के अनुसार, यह ट्रेडमार्क उल्लंघन का स्पष्ट मामला है, और यदि कोई व्यक्ति Google AdWords पर आपका कीवर्ड खरीदता है तो यह गैरकानूनी है. ये तो हुई खबर मगर अब हम आपको वो बताते जो आपके काम का है. 

कीवर्ड का चक्कर बाबू भईया

ये पूरा खेल कीवर्ड का है. गूगल सर्च में टॉप पर वही वेबसाइट दिखती है जो हर तरीके से उसके फरमे में फिट बैठती है. माने जिस वेबसाइट को या उसके प्रोडक्ट को लोग ज्यादा सर्च करते हैं वो अपने आप ही टॉप पर आ जाती है. टेक वाले ज्ञान से कहें तो SEO (Search Engine Optimization). जाहिर सी बात है कि वो कंपनी या प्रोडक्ट अपने आप में कीवर्ड है.

Advertisement

जैसे सैनिटरीवेयर में हिंदवेयर तो नलके (faucet) में Jaquar. कीवर्ड का सबसे बड़ा उदाहरण तो फेविकॉल और बिसलेरी हैं. असल में ये कोई प्रोडक्ट नहीं बल्कि ब्रांड के नाम हैं मगर गूगल में कोई एडहेसिव या पानी सर्च करेगा तो यही नजर आएंगे. अब ऐसे में कोई विज्ञापन देने वाला इन कीवर्ड को खरीद लेता है तो वो टॉप रिजल्ट में दिखेगा ही. माने विज्ञापन Cera और Grohe का मगर उसमें घुसा हिंदवेयर कीवर्ड.

आपको जानकार हैरत होगी कि ये खेल भारत में हर कैटेगरी में होता है, जहां आपके प्रतिस्पर्धी आपके नाम पर विज्ञापन लगाकर आपकी वेबसाइट से ऑर्गेनिक ट्रैफिक को अपने पास बुलाते हैं. इसलिए पहली फुरसत में गूगल पर जाकर अपने बिजनेस का सर्च रिजल्ट चेक कीजिए. पता चले कि आपकी फसल तो कोई और काट रहा. 

वीडियो: पश्चिम बंगाल से बोरिया-बिस्तर बांधकर भाग रहे घुसपैठिए?

Advertisement

Advertisement