दिल्ली के हौज खास इलाके में बुधवार, 27 मई की देर रात एक घर में भीषण आग लग गई. इस आग में रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार (80) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा झुलस गया. पुलिस ने बताया कि धनेंद्र कुमार को दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके बेटे का इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर है.
AC की इनडोर यूनिट में हुआ धमाका, सीएम के प्रधान सचिव रहे धनेंद्र कुमार की मौत
दिल्ली पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड IAS अधिकारी और हरियाणा में सीएम के प्रधान सचिव रहे धनेंद्र कुमार को Delhi AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके बेटे का इलाज चल रहा है. कौन थे धनेंद्र कुमार?


आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 मई की रात 11:15 बजे के आसपास हौज खास थाने को PCR कॉल मिली थी. कॉल में बताया गया कि हौज खास के मकान नंबर R-15 में आग लग गई है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर कंट्रोल पाया गया. पुलिस ने बताया कि घटना के समय घर के अंदर पांच लोग मौजूद थे. इनमें परिवार के सदस्य और हाउस हेल्प शामिल थे.
दम घुटने से मौतधनेंद्र कुमार और उनके बेटे आग की चपेट में आ गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस उपायुक्त (DSP, साउथ) अनंत मित्तल ने बताया कि दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत हो गई. उनकी मौत धुएं की वजह से दम घुटने से हुई. उनके बेटे का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि घर में लगे एक एयर-कंडीशनर की इनडोर यूनिट में हुए धमाके के वजह से यह आग लगी. एक क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. आग लगने की सही वजह पता लगाने के लिए बिजली से जुड़ी गड़बड़ी की जांच चल रही है. पुलिस ने बताया कि चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अभी तक किसी साजिश का संकेत नहीं मिला है. आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की 4 मंजिला इमारत में आग लगी, छत की तरफ दौड़े लोग, लेकिन ताला बंद था, 9 की मौत
कौन थे धनेंद्र कुमार?धनेंद्र कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1968 बैच के एक रिटायर्ड अधिकारी थे. उन्होंने मई 2009 से लेकर 2011 तक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के पहले पूर्णकालिक चेयरमैन के तौर पर काम किया. अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के कई बड़े पदों पर काम किया.
धनेंद्र कुमार रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में सचिव के पद पर रहे. इसके अलावा हरियाणा में उन्होंने करनाल और जींद में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर काम किया. उन्होंने 1991 से 1996 के बीच हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता और अन्य मुख्यमंत्रियों के प्रधान सचिव के रूप में काम किया. उन्होंने वर्ल्ड बैंक में भारत, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका के कार्यकारी निदेशक के तौर पर काम किया.
वीडियो: नोएडा के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट में आग, चश्मदीदों ने क्या बताया?























