The Lallantop

इम्तियाज़ अली ने कार्तिक-सारा की फिल्म को कहा 'फालतू एक्सपेरिमेंट'

इम्तियाज़ अली ने बताया कि कार्तिक और सारा अली खान वाली 'लव आज कल' को टाइटल की वजह से नुकसान पहुंचा.

Advertisement
post-main-image
'लव आज कल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 56 करोड़ रुपये कमाए थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इम्तियाज़ अली ने 2020 में 'लव आज कल' का स्पिरिचुअल सीक्वल बनाया जिसे दर्शकों ने नकारा और इसे उन्हें एक 'फालतू एक्सपेरिमेंट' माना।
  • 2019 की फिल्म को 'लव आज कल' नाम देने का निर्णय मेकर्स ने किया, जिससे दर्शकों की उम्मीदें बढ़ीं, लेकिन फिल्म उन अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी।
  • फिल्म के असफल होने के बाद इम्तियाज़ ने स्वीकार किया कि इस तरह की फिल्म तभी सफल हो सकती है जब निर्माता का दिल उसमें हो, और उन्होंने इसे एक अलग कहानी के तौर पर विकसित करने की बात कही।

साल 2009 में Imtiaz Ali ने Love Aaj Kal नाम की फिल्म बनाई. इस फिल्म ने समय के साथ बदलते प्रेम के ताने-बाने को एक्सप्लोर किया था. उसमें Saif Ali Khan और Deepika Padukone की जोड़ी को भी लोगों ने पसंद किया. मगर दशक भर बाद जब इम्तियाज़ ने Kartik Aaryan और Sara Ali Khan के साथ इसका स्पिरिचुअल सीक्वल यानी Love Aaj Kal बनाया, तो लोगों ने उसे बुरी तरह नकार दिया. इतना कि अब इम्तियाज़ खुद इसे अपना सबसे ‘फालतू एक्सपेरिमेंट’ मानते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाइम्स नेटवर्क से हुई बातचीत में इम्तियाज़ कहते हैं कि उन्हें 2020 वाली 'लव आज कल' को पहले पार्ट से कनेक्ट नहीं करना चाहिए था. उनके मुताबिक,

"मैंने लव आज कल 2 इसलिए बनाई क्योंकि उसकी कहानी पहले से मेरे पास थी. मैं उसे लेकर काफी एक्साइटेड था. फिल्म नहीं चली, वो अलग बात है. उस फिल्म ने मुझे ये समझाया कि ये एक फालतू एक्सपेरिमेंट है. एक मूवी कभी कारगर नहीं हो सकती, अगर आपका दिल उसे बनाने का नहीं है. दूसरी वाल लव आज कल अपने आप में एक अलग कहानी थी. मैं उस पर कोई दूसरी फिल्म बना सकता था."

Advertisement

कार्तिक और सारा वाली 'लव आज कल' को पहले 'रिवर्स' नाम दिया गया था. मगर बाद में इम्तियाज़ ने 'लव आज कल' टाइटल के साथ ही जाना चुना. इस फैसले से उन्हें बड़ा नुकसान हो गया. लोग इससे एक खास तरह की एक्सपेक्टेशन रखने लगे, जिसपर मेकर्स खरे नहीं उतरे. इस बाबत वो कहते हैं,

"एक वक्त ऐसा भी था, जब मैं सोच रहा था कि इस कहानी को किसी दूसरे नाम से बनाऊं. इसे लव आज कल नाम न दूं. उस वक्त मैं इसका नाम रिवर्स रख रहा था. लेकिन बाद में ये तय हुआ कि इसे लव आज कल 2 कहना शायद बेहतर होगा. मगर इससे ज़्यादा फायदा नहीं मिला. सिर्फ इसलिए कि कोई फिल्म कमर्शियली सक्सेसफुल हो सकती है, मैं दो साल तक उस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड नहीं रह सकता."

2020 में आई 'लव आज कल' ने चाहे जैसा परफ़ॉर्म किया हो, मगर 2009 में ओरिजिनल ‘लव आज कल’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने पसंद किया था. इम्तियाज़ ने उसे लिखा और डायरेक्ट किया था. सैफ़ अली खान और दिनेश विजन उसके प्रोड्यूसर थे. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट रही है. फिल्मफेयर में भी इसे 12 नॉमिनेशन मिले थे. इतना ही नहीं, साल 2011 में 'तीन मार' नाम से इसका एक तेलुगु रीमेक भी बनाया गया था.

Advertisement

वीडियो: ए.आर. रहमान के साम्प्रदायिक भेदभाव वाले बयान पर इम्तियाज अली ने क्या कहा?

Advertisement