The Lallantop

'रामायण' वालों ने अपनी फिल्म प्रमोट करने के लिए दुनिया के सबसे बड़े इवेंट पर कब्ज़ा जमा लिया?

दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट में रिवील किया जाएगा 'रामायण' का नया एसेट.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के प्रमोशन में मेकर्स 1200 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के सेकेंड फेज का प्रमोशन San Diego Comic-Con और FIFA वर्ल्ड कप 2026 में किया जाएगा, जहाँ इसका ट्रेलर या कुछ सीन्स पेश किए जाएंगे।
  • अमेरिका में CinemaCon पर मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स के कारण मेकर्स ने 'रामायण' को San Diego Comic-Con में दिखाने का फैसला किया है, ताकि इसे और बड़े पैमाने पर प्रमोट किया जा सके।
  • फिल्म का रिलीज़ 30 अक्टूबर 2026 को दीपावली से पहले किया जाएगा, जिससे लंबे छुट्टियों के दौरान दर्शकों की संख्या बढ़ाने और बेहतर व्यावसायिक लाभ प्राप्त करने की योजना है।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana के सेकेंड फेज़ का प्रमोशन बहुत जल्द शुरू होने वाला है. खबर है कि CinemaCon के बाद मेकर्स San Diego Comic-Con में भी इस मूवी को प्रेजेंट करने वाले हैं. वहां इसे Avengers: Doomsday और Dune 3 जैसी फिल्मों के साथ दिखाया जाएगा. इतना ही नहीं, लोगों को दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट FIFA World Cup 2026 के दौरान भी 'रामायण' की झलक देखने को मिलेगी.

Advertisement

# क्या कॉमिक-कॉन जाएगी ‘रामायण’?

कुछ समय पहले 'रामायण' को अमेरिका में हुए सिनेमा-कॉन में फीचर किया गया था. दुनिया की इस सबसे बड़ी फिल्म गैदरिंग में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश खुद अपनी मूवी को प्रमोट कर रहे थे. वहां से मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखकर मेकर्स ने इसे कॉमिक-कॉन ले जाने का फैसला किया है. अमेरिका के सैन डिएगो शहर में 23-26 जुलाई के बीच ‘रामायण’ का के ट्रेलर या फिल्म के कुछ ज़रूरी सीन्स दिखाए जाएंगे. वहां दुनियाभर की बड़ी फिल्में आएंगी, जिनमें 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' भी शामिल हैं.

Advertisement

# आने वाला है फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर?

बताया जा रहा है कि इस इवेंट में 'रामायण' का पहला ऑफिशियल ट्रेलर या यश का फर्स्ट लुक भी देखने को मिल सकता है. मेकर्स नए एसेट को पहले से बड़े फॉर्मेट में प्रेजेंट करेंगे. इस दौरान फिल्म का अपग्रेडेड VFX भी देखने को मिलेगा. ये रणबीर कपूर वाले फर्स्ट लुक टीज़र से काफी अलग होगा. दावा किया जा रहा कि मेकर्स इस ट्रेलर को अमेरिकी थिएटर्स में क्रिसट्रोफ़र नोलन की 'द ओडिसी' के साथ अटैच करेंगे.

# FIFA के दौरान फीचर होगी ‘रामायण’

Advertisement

एक बड़ी खबर ये भी है कि 'रामायण' को दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट FIFA वर्ल्ड कप के दौरान भी दिखाया जाएगा. ये फुटबॉल टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई के बीच कैनडा, अमेरिका और मेक्सिको में आयोजित होगा. इस दौरान मिडल ईस्ट के बड़े ब्रॉडकास्टिंग चैनल्स पर फिल्म से जुड़े 15-30 सेकेंड के फुटेज दिखाए जाएंगे. कुछ उसी तरह, जैसे IPL के एड्स के बीच अलग-अलग फिल्मों के प्रोमो आते हैं. ये स्निपेट ज्यादातर ईरान, मोरक्को और सऊदी अरब जैसे देशों के मैच के दौरान आएंगे. मेकर्स का मानना है कि इससे वो मिडल ईस्ट से भी खूब दर्शक जुटा सकते हैं. चूंकि इन देशों में बड़ी संख्या में भारतीय लोग रहते हैं, इसलिए उनकी ये प्लानिंग तगड़ा मुनाफ़ा दे सकती है. हालांकि मेकर्स ने अब तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है.

# कब रिलीज़ होने वाली है ‘रामायण’?

'रामायण: पार्ट 1' की शूटिंग महीनों पहले हो चुकी है. इस वक्त रणबीर समेत पूरी स्टारकास्ट मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में सेकेंड पार्ट पर काम कर रहे. वैसे तो ये काफी पहले अनाउंस हो चुका है कि पहला पार्ट 2026 की दीपावली पर आएगा. मगर ताज़ा अपडेट ये बता रही कि मेकर्स इस फिल्म को प्रीपोन करने वाले हैं. इस साल दीपावली 06 नवंबर को है. मगर रिपोर्ट है कि नमित ‘रामायण’ 30 अक्टूबर को रिलीज़ करने वाले हैं. ऐसा इसलिए ताकि फिल्म को दीपावली की लंबी छुट्टी का फायदा हफ्ते भर पहले से मिल सके. खुद यश ने भी कॉमिक कॉन के दौरान पहले पार्ट की रिलीज़ डेट 30 अक्टूबर ही बताई थी.

वीडियो: नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' के थिएट्रिकल राइट्स के लिए कितने पैसे मांगे?

Advertisement