The Lallantop
Logo

कमल हासन की 'इंडियन 2' की इतनी आलोचना हुई कि मेकर्स को रिलीज़ के बाद फिल्म काटनी पड़ गई!

लोग लिख रहे हैं कि Shankar ने Indian 2 के ज़रिए Kamal Haasan की Indian की लेगेसी बर्बाद कर डाली है.

Advertisement

12 जुलाई को Shankar और Kamal Haasan की फिल्म Indian 2 रिलीज़ हुई. ये साल 1996 में आई Indian का सीक्वल है. हिंदी भाषी जनता इसे Hindustani के नाम से जानती है. पहले पार्ट की तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है. जनता की सीक्वल से भी उम्मीद बंधी हुई थी. लेकिन फिल्म की रिलीज़ के बाद उसकी लगातार आलोचना हो रही है. फैन्स लिख रहे हैं कि शंकर ने ‘इंडियन’ की लेगेसी को खराब कर दिया है. ‘इंडियन 2’ तीन घंटे की फिल्म है. अब खबर आ रही है कि इतनी घनघोर आलोचना के बाद मेकर्स ने ‘इंडियन 2’ को काट दिया है. बताया जा रहा है कि फिल्म के तेलुगु वर्ज़न से 20 मिनट की फिल्म हटा दी गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

 

Advertisement

Advertisement