The Lallantop

सलमान की 'मातृभूमि' गलवान झड़प से प्रेरित मगर फिल्म में चीन का नाम नहीं लिया जाएगा?

रक्षा मंत्रालय के कहने पर सलमान ने 40 परसेंट फिल्म दोबारा शूट की. और अब फिल्म में चाइना का नाम भी नहीं ले सकते!

Advertisement
post-main-image
'मातृभूमि' वॉर से ज्यादा भाईचारा दिखाने वाली फिल्म होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान ने 2025 में गलवान वैली झड़प पर आधारित 'Battle Of Galwan' फिल्म बनाने का फैसला किया था, जिसे बाद में 'Maatrubhumi' नाम से बदला गया और कहानी में संशोधन किया गया।
  • भारत-चीन के 2020 के गलवान वैली संघर्ष के बाद रिश्ते तनावपूर्ण रहे, जिसके कारण रक्षा मंत्रालय ने फिल्म से चीन के उल्लेख को हटाने का अनुरोध किया था।
  • फिल्म के नए संस्करण में चीन का उल्लेख नहीं किया गया है, जिसके कारण इसकी रिलीज़ जून तक स्थगित हो गई है और इसके कहानी के स्वरूप पर सवाल उठ रहे हैं।

2020 में भारत और चीन के बीच गलवान वैली में एक हिंसक झड़प हुई थी. 2025 में Salman Khan ने उस घटना पर Battle Of Galwan नाम की फिल्म बनाने का फैसला किया था. मगर उसका पोस्ट प्रोडक्शन शुरू होने से पहले ही मेकर्स ने प्रोजेक्ट का नाम बदलकर Maatrubhumi कर दिया गया. अब भारत की डिफेंस मिनिस्ट्री ने मेकर्स से कहा है कि वो इस फिल्म में चीन का ज़िक्र ही न करें.

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"पहले मातृभूमि फिल्म एक असली घटना से प्रेरित थी. लेकिन मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की रिक्वेस्ट पर सलमान खान और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने कहानी में थोड़ा फिक्शनल एंगल जोड़ते हुए इसे रीशूट किया है. इस दौरान उन्होंने करीब 40 परसेंट फिल्म दोबारा शूट की, जिसमें कुछ रोमैंटिक सीन्स और बैकस्टोरी वगैरह जोड़ी गई है. मेकर्स ने फिल्म का नया कट तैयार करके जमा कर दिया था. वो उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें NOC मिल जाएगी. लेकिन रक्षा मंत्रालय को अब भी कुछ ऑब्जेक्शन हैं."

Advertisement

2020 में जब भारत और चीन के बीच क्लैश हुआ था, तब दोनों देशों के रिश्ते खराब हो गए थे. मगर मिनिस्ट्री का कहना है कि अब चीजें सुधर गई हैं. ऐसे में इस मूवी के रिलीज़ होने से मामला बिगड़ सकता है. वैसे भी चीन के एक सरकारी अखबार ने पिछले साल इस फिल्म की काफी आलोचना की थी. सूत्र के मुताबिक,

"सलमान खान से एक रिक्वेस्ट ये की गई है कि मूवी में चीन का ज़िक्र न हो. ये बात मेकर्स को पहले ही बता दी गई थी. इस महीने की शुरुआत में मातृभूमि का जो नया वर्जन जमा किया गया था, उसमें चीन का कहीं जिक्र नहीं था. हालांकि, फिल्म की कोर टीम से जुड़े लोगों को ही पता है कि बिना नाम लिए पड़ोसी देश को किस तरह से इसमें पेश किया गया है."

चर्चा ये थी कि मेकर्स इस मूवी को 15 मई के आसपास रिलीज़ कर सकते हैं. मगर मिनिस्ट्री के इस ऑब्जेक्शन के कारण फिल्म और भी टल गई है. बताया जा रहा है कि इसे अब सीधे जून में ही रिलीज़ किया जाएगा. मगर इस वक्त फिल्म की रिलीज़ डेट से ज्यादा बड़ा सवाल इसकी कहानी पर उठ रहा है. लोगों का कहना है कि यदि ये फिल्म गलवान वैली झड़प पर आधारित है, तो इसमें चीन का ज़िक्र क्यों न हो? और यदि चीन का ज़िक्र नहीं किया जा रहा, तो इसमें कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू, जिनका किरदार सलमान निभा रहे हैं, उनकी शहादत से कैसे न्याय किया जाएगा? सबसे बड़ा सवाल ये कि फिल्म में भारतीय सैनिकों की लड़ाई चाइनीज़ सैनिकों से नहीं होगी, तो किससे होगी? एलियन्स से? कुलमिलाकर, ये पूरा मामला ही काफी अटपटा हो गया है. ऐसे में देखना होगा कि मेकर्स इस बदलाव को फिल्म में किस तरह जस्टिफाई करेंगे.

Advertisement

वीडियो: सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' की रिलीज फिर टली, अब क्या है वजह?

Advertisement