The Lallantop

'है जवानी तो...' के टीजर को खराब रिव्यू दिया, तो इंफ्लूएंसर से भिड़ गए वरुण धवन

वरुण का कहना है कि इंफ्लूएंसर ने केवल व्यूज़ पाने के लिए उनकी फिल्म पर इस तरह के आरोप लगाए हैं.

Advertisement
post-main-image
'है जवानी तो...' में वरुण धवन डबल रोल प्ले कर रहे हैं.

Varun Dhawan स्टारर Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का फर्स्ट लुक टीज़र आया. और आते ही नेगेटिव कारणों से चर्चा में आ गया. एक तरफ लोग इसमें इस्तेमाल हुए AI को लेकर मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे Govinda की फिल्म Sandwich का रिहैश वर्जन और अनऑफिशियल रीमेक बता रहे हैं. अब वरुण खुद इस मामले में इंटरनेट पर एक इंफ्लूएंसर से भिड़ गए हैं. दरअसल, Simran Bhat नाम की इस इंफ्लूएंसर का आरोप है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' के मेकर्स मूवी को लेकर लोगों से फर्जी रिव्यू करवा रहे. वरुण उनके इस आरोप पर बिदक गए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सिमरन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील अपलोड की थी. उसमें उन्होंने बताया कि वो अपनी एक दोस्त के साथ दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से कहीं जा रही थीं. ठीक उसी वक्त दो लोगों ने उन्हें अप्रोच किया. वो कहती हैं,

"दो लोगों ने हमें रोका और कहा कि वरुण धवन की फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो गया है. क्या आप इसे रिव्यू कर सकती हैं? मैंने उन्हें बताया कि मैंने अभी ये टीज़र नहीं देखा है. ये सुनकर उनमें जो लड़का था, उसने कहा- ‘कोई बात नहीं. हम बता देंगे कि आपको क्या कहना है’. वहीं लड़की ने कहा कि वो ऐसा इसलिए कर रहे, क्योंकि मैंने टीज़र नहीं देखा. पर यदि आपको जेन्यूइन रिव्यू चाहिए, तो उन लोगों से लीजिए जिन्होंने उसे देखा हो."

Advertisement

सिमरन वीडियो में आगे कहती हैं,

"उस लड़की ने मुझसे कहा कि मैं वो टीज़र देखूं. मैंने बताया कि मुझे कहीं निकलना है और इसमें देर हो रही है. इस पर उन्होंने कहा कि अच्छा निकलो, निकलो. जाओ, जाओ. मैंने कहा कि भाई, वरुण धवन के इतने बुरे दिन आ गए क्या कि उनको फेक रिव्यूज़ लेने पड़ रहे हैं? हद हो गई."

इंफ्लूएंसर का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया. वरुण धवन की भी नज़र इस पर पड़ी. उन्होंने नाराज़ होकर सिमरन के पोस्ट के नीचे कमेंट किया,

Advertisement

“उम्मीद करता हूं कि आपको वो व्यूज़ मिल जाएं, जो आप इस वीडियो से चाहती हैं.”

वरुण धवन
वरुण धवन का कमेंट.

वरुण के इस कमेंट को सिमरन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, 

"विद ड्यू रिस्पेक्ट, मुझे पहले से ही अच्छे व्यूज़ मिल रहे हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैं अपने नंबर्स से संतुष्ट हूं. दूसरी बात, अगर मुझे सिर्फ अटेन्शन चाहिए होता, तो मैं इसे अपनी फीड पर डालती. लेकिन ये सिर्फ एक ट्रायल रील था. ये सब वाकई हमारे साथ हुआ है. साथ ही आपको एक बार अपनी PR टीम से भी बात करनी चाहिए. क्योंकि इससे आपकी ही इमेज पर फर्क पड़ रहा है."

varun dhawan
इंफ्लूएंसर ने वरुण धवन के कमेंट को स्टोरी पर शेयर कर दिया.

पर ये मामला इतने पर ही नहीं रुका. इंफ्लूएंसर ने कुछ देर बाद एक और स्टोरी डाली, जिसमें वरुण का एक और कमेंट दिखाई दे रहा था. उसमें उन्होंने लिखा,

"सबसे पहली बात तो ये है मैम कि आपने खुद ही ये मान लिया कि जो भी आपके पास आकर पूछ रहा था, उसे मैंने ही व्यूज़ के लिए भेजा था."

varun dhawan
इंफ्लूएंसर का आरोप है कि वरुण ने अपने इस दूसरे कमेंट को डिलीट कर लिया है.

वरुण के इस कमेंट को भी इंफ्लूएंसर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर कर दिया. उनका कहना है कि वरुण ने ये कमेंट उनकी पोस्ट से डिलीट कर दिया है. हमने रील को खुद भी चेक किया, तो उसमें ये दूसरा वाला कमेंट कहीं नज़र नहीं आया. वहीं, वरुण का पहला कमेंट जस-का-तस बना हुआ है. कुल मिलाकर, इंटरनेट पर ये रायता काफी तेज़ी से फैल गया है. मगर इसमें कितनी सच्चाई है, ये केवल वो इंफ्लूएंसर और वरुण की पीआर टीम ही बता सकती है. जहां तक 'है जवानी...' फिल्म की बात है, इसमें वरुण के अलावा पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, जिमी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे और मौनी रॉय ने काम किया है. फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. मूवी 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी.

वीडियो: एक्टर वरूण धवन ने गृहमंत्री अमित शाह से क्या सवाल कर दिया?

Advertisement