The Lallantop

'किंग' के बाद संजय लीला भंसाली की ग्रैंड रोमैंटिक फिल्म करेंगे शाहरुख खान!

शाहरुख-भंसाली की इस फिल्म की कहानी सलमान खान के साथ बनने वाली 'इंशाअल्लाह' जैसी लग रही है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख और संजय लीला भंसाली की 'देवदास' 2002 में रिलीज़ हुई थी. इसके 24 साल बाद इन दोनों के दोबारा साथ काम करने की खबरें आ रही हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली फिर से एक साथ एक रोमांटिक फिल्म पर काम करने जा रहे हैं, जिसमें शाहरुख एक करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे व्यक्ति का किरदार निभाएंगे।
  • संजय लीला भंसाली की पिछली फिल्म 'इंशाअल्लाह' का प्रोजेक्ट सलमान खान के साथ क्रिएटिव मतभेद के कारण स्थगित हो गया था, जिसके बाद यह फिल्म शाहरुख खान को ऑफर की गई थी।
  • यदि योजना अनुसार काम हुआ तो शाहरुख खान इस नई फिल्म के लिए जल्द ही पेपरवर्क पूरा करेंगे, जो उनके उम्र के अनुसार एज-अप्रोप्रियेट रोल में होगी और प्रेम कहानी पर आधारित होगी।

Shahrukh Khan और Sanjay Leela Bhansali ने मिलकर साल 2002 में Devdas नाम का तिलिस्म रचा था. ‘देवदास’ नॉवल भी लोगों ने पढ़ रखा था. और उस पर बनी फिल्में भी देख रखी थी. मगर संजय लीला भंसाली की भव्य सोच, दिलकश म्यूजिक और तगड़ी कास्ट ने ‘देवदास’ के इस वर्ज़न को जादुई बना दिया. अब ख़बर है कि शाहरुख और भंसाली का ये मैजिकल कॉम्बिनेशन एक बार फिर साथ आ रहा है. इस बार भी कहानी रोमैंटिक है. मुमकिन है कि King के बाद शाहरुख इसी फिल्म पर काम शुरू करेंगे. शाहरुख की अपकमिंग फिल्म से जुड़ी इस ख़बर के साथ फिल्म का संभावित प्लॉट भी सामने आ गया है. जो कि Salman Khan और Alia Bhatt के साथ अनाउंस हुई भंसाली की फिल्म Inshalllah जैसी लग रही है. 

Advertisement

इस बारे में सूत्रों से चर्चा के आधार पर IANS की रिपोर्ट में लिखा गया,

“इसमें शाहरुख का किरदार करियर के मुश्किल दौर में होता है. तब उसकी मुलाक़ात एक ऐसी आंत्रप्रेन्योर से होती है, जिसका स्टार्टअप सक्सेसफुल है. शाहरुख के किरदार को इस बिजनेस वुमन से प्यार हो जाता है.”

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख ने भंसाली से स्पष्ट कहा कि वो एज-अप्रोप्रिएट रोल करना चाहते हैं. यानी फिल्म में उन्हें उनकी असल उम्र के विपरीत 25-26 साल के यंग हीरो की तरह प्रेज़ेंट नहीं किया जाएगा. बल्कि ये एक ऐसे शख़्स की कहानी बताई जा रही है, जो 50 प्लस है. और लाइफ की सेकेंड इनिंग में उसकी लाइफ में लव एंगल आता है.

इससे पहले संजय लीला भंसाली ने साल 2019 में भी शाहरुख को एक फिल्म ऑफर की थी. मगर वो उन्होंने रिजेक्ट कर दी थी. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक वो फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ थी. शाहरुख से पहले भंसाली ये फिल्म लेकर सलमान खान के पास पहुंचे थे. वो इसे आलिया भट्ट और सलमान के साथ बनाना चाहते थे. फिल्म अनाउंस हो चुकी थी. मगर शूटिंग शुरू होने से हफ्तेभर पहले सलमान और संजय लीला भंसाली के बीच क्रिएटिव डिफरेंस होने की बात सामने आई. जिसके बाद सलमान ने ये फिल्म छोड़ दी. बातचीत से भी मसला नहीं सुलझ पाया, और आखिरकार ‘इंशाअल्लाह’ शेल्व हो गई. कुछ साल बाद भंसाली ने यही फिल्म शाहरुख को ऑफर की, मगर वो भी इसके लिए राज़ी नहीं हुए. 

मगर भंसाली और शाहरुख के जिस फिल्म पर साथ आने की रिपोर्ट्स हैं, उसकी कहानी ‘इंशाअल्लाह’ से काफी मिलती-जुलती है. ‘इंशाअल्लाह’ एक ऐसे बिजनेसमैन की कहानी थी, जिसे अपनी उम्र से काफी छोटी महिला से प्रेम हो जाता है. शाहरुख और भंसाली वाली फिल्म का कॉन्सेप्ट इसी कहानी का थोड़ा रिवर्क वर्जन सा लग रहा है. 

Advertisement

बहरहाल, शाहरुख और संजय लीला भंसाली की इस नई फिल्म के बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता है. मगर IANS की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख फिल्म का नरेशन सुन चुके हैं. और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही वो पेपर वर्क करके इस फिल्म को नक्की कर देंगे.  

वीडियो: 'सलमान इकलौते एक्टर...', 'इंशाल्लाह' बंद होने के बाद सलमान से दोस्ती पर ये बोले भंसाली

Advertisement