YRF Spy Universe ने बॉलीवुड को कुछ सबसे पॉपुलर फिल्में दी हैं. मगर उनकी लास्ट दो रिलीज़- War 2 और Alpha ने इस फ्रैंचाइज़ की बुनियाद हिलाकर रख दी है. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढह गईं, जिससे स्पाय यूनिवर्स के फ्यूचर पर सवाल उठने लगा है. इंडस्ट्री के कुछ टॉप ट्रेड एनलिस्ट का मानना है कि YRF को एक बड़े रीबूट की जरूरत है. ऐसा करने के लिए उन्हें Shah Rukh Khan की Pathaan 2 का सहारा लेना पड़ेगा. इतना ही नहीं, उन्होंने मेकर्स को बेवजह के बिकिनी सीन्स और घिसे-पिटे पाकिस्तानी एंगल से भी दूरी बनाने की सलाह दी है.
"बिकिनी सीन्स हटाओ, पठान 2 को लाओ", YRF स्पाय यूनिवर्स का होगा फुल रीबूट!
मगर एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्पाई यूनिवर्स को ज़िंदा रखने के लिए सबसे ज़रूरी कदम ये है.


सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से ये नैरेटिव चल रहा कि 'ऐल्फा' के फ्लॉप के बाद स्पाय यूनिवर्स पर ताला लग जाएगा. मगर ट्रेड वेटरन तरण आदर्श इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते. बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि 'वॉर 2' और 'ऐल्फा' के न चलने के बावजूद स्पाय यूनिवर्स आगे बढ़ेगा. हालांकि उन्होंने ये जरूर स्वीकारा कि इसे नए सिरे से रीबूट करने की जरूरत है. उनके मुताबिक, इस फ्रैंचाइज़ ने 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'पठान' जैसी एंटरटेनिंग और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. मगर 'धुरंधर' की सक्सेस के इसे खुद को री-इन्वेन्ट करना ही पड़ेगा.
ट्रेड एनलिस्ट अतुल मोहन ने बताया कि लोगों को एक्शन फिल्में देखना बहुत पसंद है. लेकिन स्पाय यूनिवर्स एक ही ढर्रे पर चली आ रही है. इनकी फिल्मों में देश संकट में होता है. विलन अपना असली रंग छिपाए घूमता है और कभी-कभी ट्विस्ट के लिए हीरो की साइड आ जाता है. अतुल का मानना है कि मेकर्स को आने वाले समय में अपनी फिल्मों को फ्रैंचाइज़ के पिछले प्रोजेक्ट्स से अलग बनाना होगा. उन्हें इसे ज्यादा-से-ज्यादा रियल और ग्राउंडेड रखना होगा. साथ ही 'ऐल्फा' में जिस तरह आलिया और शरवरी को बिकिनी में दिखाया गया था, उस तरह के गैर-जरूरी सीन्स से भी दूरी बनानी होगी.
ट्रेड एक्सपर्ट विशेक चौहान की मानें तो YRF स्पाय यूनिवर्स को फिलहाल दो-तीन साल का गैप लेना चाहिए. उनका मानना है कि इस दौरान OTT व टीवी पर स्पाय फिल्मों का क्रेज़ पूरी तरह ठंडा पड़ जाएगा. और जब एक बार ऐसा हो जाए तो मेकर्स को शाहरुख खान स्टारर 'पठान 2' से वापसी करनी चाहिए. विशेक के मुताबिक, YRF को एवेंजर्स के तर्ज पर एक बड़ी फिल्म बनानी चाहिए. ऐसी फिल्म, जिसमें शाहरुख, सलमान खान, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और शरवरी जैसे एक्टर्स साथ आएं. इससे YRF को रिवाइव करने में मदद मिलेगी और स्पाय यूनिवर्स का फ्यूचर दोबारा पटरी पर आ जाएगा.
वीडियो: सलमान खान की 'एक था टाइगर' ने YRF Spy Universe को शुरू किया लेकिन ये स्थिति कैसे बदल गई?










