Shah Rukh Khan की अपकमिंग मूवी King, शुरुआत से ही लीक का शिकार बनती रही है. तंग आकर Siddharth Anand ने पिछले कुछ महीनों में सेट के आसपास की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी. मगर उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद शाहरुख का नया लुक इंटरनेट पर लीक हो गया है. इसमें वो सॉल्ट एंड पेप्पर बालों में नज़र आ रहे.
'किंग' से शाहरुख का सबसे मारक लुक हुआ लीक! इंटरनेट पर कोहराम मच गया
हालांकि लोगों का कहना है कि मेकर्स ने 'किंग' की हाइप बढ़ाने के लिए ये लुक लीक होने दिया!

वायरल वीडियो में शाहरुख एक कार पार्किंग से होते हुए सेट की तरफ जाते दिख रहे हैं. उनके हाथ में ब्रेसलेट या घड़ी जैसा कुछ है. आंखों पर काला चश्मा तना है. उनका सूट भी काले रंग का है. मगर इन सबके बीच उनके काले-सफेद बाल ही हैं, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहे. एक यूजर ने लिखा,
"क्या लुक है. क्या स्टाइल है. शाहरुख खान किंग से हर रिकॉर्ड तोड़ देंगे."

दूसरे ने कहा,
"एक बार किंग रिलीज़ हो जाए, देश के आधे लोग अपने ग्रे बालों को काला करवाना बंद कर देंगे. ये स्टाइल स्टेटमेंट बन जाएगा. लोग कहेंगे- 'शाहरुख खान लग रहे हो'."

शाहरुख का ये लुक इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. पर ये कोई आज-कल का नहीं, बल्कि कुछ दिन पुराना वीडियो हो सकता है. वो इसलिए क्योंकि दो दिन पहले शाहरुख गणेश चतुर्थी मनाते दिखे थे. वहां उनके बालों का रंग थोड़ा ब्राउनिश था. वैसे, आसपास की गाड़ियों का नंबर प्लेट देख लग रहा है कि ये वायरल वीडियो मुंबई का है. शाहरुख कुछ समय पहले वहां सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन के साथ एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे. हो सकता है कि ये वीडियो उन्हीं दिनों की हो, जब सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है.
वैसे, ये कोई पहला मौका नहीं जब शाहरुख के लुक ने इंटरनेट पर गदर मचाया हो. इससे पहले 'जवान' की शूटिंग के वक्त चेहरे और माथे पर पट्टी लपेटे हुए उनका एक फोटो लीक हो गया था. 'पठान' के दौरान उनकी लंबे बालों वाली शर्टलेस फोटो भी चर्चा का विषय बन गई. कहने की जरूरत नहीं कि उन तस्वीरों ने फिल्म की हाइप बढ़ाने का काम किया था.

'किंग' के केस में भी उसी तरह का पैटर्न दिख रहा है. इसलिए कुछ लोगों का मानना है कि मेकर्स ने जानते-बूझते शाहरुख का नया लुक 'लीक' होने दिया. हालांकि इसमें कितना सच है, इस बारे में ठोस ढंग से कुछ नहीं बताया जा सकता. जो बताया जा सकता है, वो ये कि शाहरुख 'किंग' को 24 दिसंबर 2026 वाले स्लॉट पर ही रिलीज़ करेंगे. यानी 'एवेंजर्स: डूम्सडे', 'ड्यून 3' और 'जुमानजी 4' से उनका क्लैश अब पक्का हो गया है.
वीडियो: शाहरुख की 'किंग' पर संकट, रिलीज़ डेट बदलने की चर्चा क्यों तेज़?










