Salman Khan अपनी Monster और Maatrubhumi के बाद कौन सी धमाकेदार फिल्म करने जा रहे हैं? Rajpal Yadav को Supreme Court से क्या निर्देश मिले हैं? साथ ही ये भी जानिए कि क्या सच में Tulsidas पर एक साथ दो फिल्में अनाउंस हुई हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
'कर्ण' पर सलमान खान का महादांव! रिकॉर्डधारी फिल्मों को करेंगे चैलेंज?
ये सलमान और राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पहली फिल्म होगी. फरहान और सलमान भी पहली बार साथ काम करेंगे.

# नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'लुपिन' के पार्ट-4 का ट्रेलर रिलीज़
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज़ 'लुपिन' के पार्ट-4 का ट्रेलर आ गया है. ओमार साई (Omar Sy) एक बार फिर जेंटलमैन थीफ आसान डियोप (Assane Diop) के रोल में लौट रहे हैं. इस बार कहानी में ट्विस्ट ये है कि आसान के तरीके से चोरी करने वाला एक मिस्टीरियस कॉपीकैट चोर सामने आया है. अब उसके कॉपी कैट के क्राइम के इल्ज़ाम में आसान फंस जाता है. इस सीज़न में आठ एपिसोड होंगे और इसे 23 अक्टूबर, 2026 नेटफ्लिक्स स्ट्रीम किया जा सकेगा.
# रॉबर्ट डी नीरो करेंगे टॉमी लासोर्डा की बायोपिक
रॉबर्ट डी नीरो, मशहूर बेसबॉल मैनेजर टॉमी लासोर्डा की बायोपिक में उनका रोल कर सकते हैं. डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का वर्किंग टाइटल 'टॉमी एंड मी' (Tommy & Me) है . इसे स्काईडांस स्पोर्ट्स बना रहा है. फिल्म को रीड कैरोलिन डायरेक्ट करेंगे.
# राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से आखिरी मौका
चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को दो करोड़ रुपये जमा करने के लिए दो हफ्ते का वक्त दिया है. कोर्ट ने उन्हें बकाया रकम चुकाने का ठोस प्रस्ताव देने और पासपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया है. ये मामला साल 2010 का है, जब राजपाल ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए एक कंपनी से पांच करोड़ रुपये लिए थे. बाद में ब्याज समेत करीब 11 करोड़ रुपये चुकाने की बात हुई. मगर 2013 में दिए गए सात चेक बाउंस हो गए. मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 2018 में उन्हें दोषी ठहराया और दिल्ली हाई कोर्ट ने भी सजा बरकरार रखी. अब सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका देते हुए अगली सुनवाई 05 अक्टूबर, 2026 को रखी है.
# तुलसीदास पर बन रही दो फिल्मों का टाइटल एक
गोस्वामी तुलसीदास की ज़िंदगी पर अब एक नहीं, बल्कि दो फिल्में बन रही हैं. दोनों का नाम भी एक यानी ‘राम बोला’ ही है. एक फिल्म 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी बना रहे हैं. जबकि दूसरी फिल्म का ऐलान डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है. विशाल की फिल्म तुलसीदास के जीवन, भक्ति और उनके साहित्यिक सफर पर बेस्ड होगी. वहीं, चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ‘रामबोला’ को मधु मंटेना और मंदिरा द्विवेदी प्रोड्यूस करेंगी. मामला सिर्फ एक जैसे नाम का नहीं, दोनों फिल्मों का सब्जेक्ट भी एक ही है. दोनों प्रोजेक्ट्स की कास्ट, शूटिंग और रिलीज़ को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
# सुपरहीरो फिल्म के बाद सलमान की 'कर्ण' कंफर्म!
बीते जून में खबरें आई थीं कि सलमान खान और डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म प्लान कर रहे हैं. जिसे फरहान अख्तर प्रोड्यूस करेंगे. फिर मालूम पड़ा कि ये राकेश का ड्रीम प्रोजेक्ट 'कर्ण' है. मेकर्स और सलमान के बीच कई राउंड्स की मीटिंग चली. अब फिल्मफेयर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये फिल्म कंफर्म हो गई है. यानी सलमान और राकेश ओमप्रकाश मेहरा, वाकई इस फिल्म पर साथ काम करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि इसे दो पार्ट्स में बनाया जाएगा. राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म से फारिग होने के बाद सलमान इस पर जुटेंगे. हालांकि मेकर्स या सलमान ने इस बाबत अब तक कुछ भी नहीं कहा है.
# रिटायरमेंट की अफवाहों पर क्या बोले अमिताभ बच्चन?
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था, “बहुत देर हो गई, अब रिटायर होने का वक्त है.” इसे कुछ सोशल मीडिया और मीडिया चैनल्स ने ऐसे ले लिया कि अमिताभ काम से रिटायर होने की बात कर रहे हैं. मगर बच्चन ने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनका काम से रिटायर होने का कोई इरादा नहीं है. उनके उस लाइन का मतलब था कि अब देर रात हो गई है, अब सोने का वक्त है. अमिताभ ने मीडिया की रिपोर्टिंग पर भी तंज कसा और कहा कि उनकी बात का मतलब गलत समझ लिया गया.
वीडियो: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' के लिए 'हनुमान अंश' जैसा मास्टरस्ट्रोक! क्या दोहराएगा वही कमाल?












