क्या आठ साल बाद Sajid Khan की फिल्म में दोबारा काम करेंगे Akshay Kumar? क्या Ranbir Kapoor स्टारर Brahmastra 2 में Aneet Padda को कास्ट कर लिया गया है? Kareena Kapoor की Daayra का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2' में होगी अनीत पड्डा की एंट्री?
'ब्रह्मास्त्र 2' के मेकर्स ने अनीत पड्डा को एक तगड़ा रोल ऑफर किया है.

# नेटफ्लिक्स सीरीज 'लेजेंड्स' का दूसरा सीजन अनाउंस
नेटफ्लिक्स की क्राइम ड्रामा सीरीज 'लेजेंड्स' का दूसरा सीजन अनाउंस हो गया है. राइटर और क्रिएटर नील फॉरसाइथ की ये सीरीज 1990 के दशक के इंग्लैंड की सैर कराती है. जहां ड्रग माफियाओं ने एक गैंग बना लिया है. इन गैंग्स के खात्मे के लिए ब्रिटेन की कस्टम पुलिस को एक खतरनाक मिशन करना पड़ता है. दूसरे सीजन की शूटिंग 2027 में शुरू हो जाएगी.
# 'हैरी पॉटर' के दूसरे सीजन में दिखेंगे किट हेरिंगटन
HBO 'हैरी पॉटर' पर एक टीवी सीरीज बना रहा है. इसके दूसरे सीजन में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम एक्टर किट हेरिंगटन को भी कास्ट कर लिया है. हेरिंगटन दूसरे सीजन यानी 'हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट' में गिल्डरॉय लॉकहार्ट का रोल करेंगे. जो हॉगवर्ट्स में डार्क आर्ट्स से रक्षा का विषय पढ़ाते हैं. इसका पहला सीजन 25 दिसंबर 2026 को रिलीज हो जाएगा. भारत में इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है.
# अक्षय कुमार के साथ फिल्म बना रहे साजिद खान!
अक्षय कुमार, डायरेक्टर साजिद खान के साथ 8 साल बाद फिल्म करने जा रहे हैं. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है. साथ ही इसे प्रोडक्शन से भी हरी झंडी मिल गई है. इससे पहले दोनों ने 'हे बेबी', 'हाउसफुल', 'हाउसफुल 2' जैसी फिल्में दी हैं. 2018 में साजिद 'हाउसफुल 4' भी डायरेक्ट करने वाले थे. लेकिन उन पर लगे MeToo के आरोपों के चलते उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी थी. इस फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी.
# रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र 2' में अनीत पड्डा की एंट्री?
रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र 2' में अनीत पड्डा की कास्टिंग की खबरें आ रही हैं. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र 2' के मेकर्स ने अनीत पड्डा को एक मजबूत रोल ऑफर किया है. हालांकि अभी तक केवल बातचीत चल रही है. कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. वहीं दीपिका के स्पोक्सपर्सन ने NDTV के साथ बातचीत में ये भी साफ कर दिया कि उनका 'ब्रह्मास्त्र 2' से किसी भी तरह का जुड़ाव नहीं है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि अनीत पड्डा 'ब्रह्मास्त्र 2' में लीड रोल कर सकती हैं.
# सिद्धार्थ मल्होत्रा के The Vvaan का पोस्टर रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन- फोर्स ऑफ फॉरेस्ट' (The Vvaan: Force of the Forrest) का पोस्टर रिलीज हो गया है. सिद्धार्थ के दो लुक भी रिवील किए हैं. ऐसे में उनके डबल रोल के भी कयास शुरू हो गए हैं. ये मायथोलॉजिकल हॉरर फिल्म बताई जा रही है. ये फिल्म 25 सितंबर, 2026 को रिलीज होगी. इसे TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार ने लिखा है. 'पंचायत' फेम दीपक मिश्रा फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं.
# 31 अगस्त को रिलीज होगा 'दायरा' का ट्रेलर
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज होगा. इस फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं. जो 18 सितंबर 2026 को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है. ये फिल्म असल घटनाओं से प्रेरित है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: रणबीर कपूर की 'धूम 4' के लिए अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' को आगे खिसका दिया?










