भारत में चीनी के दाम तेजी से बढ़े हैं. 20 जुलाई को करीब 48 रुपये किलो बिकने वाली चीनी 24 अगस्त तक 63 रुपये किलो से ऊपर पहुंच गई. त्योहारों के मौसम से पहले बढ़ती मांग के बीच सरकार ने कच्ची चीनी के ड्यूटी फ्री आयात के नियमों में बदलाव किया है. अब आयात करने वालों को भारत में चीनी बेचने से पहले उसे तैयार करने के लिए बिल ऑफ एंट्री की तारीख से दो महीने का समय मिलेगा. सरकार ने चीनी जमा करके रखने पर भी नजर बढ़ा दी है और चीनी मिलों की बिक्री की ज्यादा निगरानी की जा रही है. लेकिन क्या इन कदमों से चीनी के दाम कम होंगे और आम लोगों को इसका फायदा कब तक मिलेगा? जानिए पूरी जानकारी, देखिए पूरी रिपोर्ट.
चीनी के दाम 60 के पार, अब सस्ती होगी Sugar? सरकार ने उठाया बड़ा कदम
भारत में चीनी के दाम तेजी से बढ़कर 63 रुपये किलो से ऊपर पहुंच गए हैं. सरकार ने आयात और चीनी की बिक्री को लेकर नए नियम बनाए हैं, लेकिन सवाल है कि दाम कब कम होंगे.
Advertisement
Advertisement
ये भी पढ़ें- कुंभ के बजट का 1% से कम पैसा भी दे देते तो 125 स्कूल बच जाते... SC के जज ने उठाया बड़ा मुद्दा
Advertisement

.webp?width=80)











