The Lallantop

SVC63 के मेकर्स पर क्यों भड़क गए सलमान खान फैन्स? किस बात की धमकी दे डाली?

26 अगस्त को सलमान खान, फिल्म इंडस्ट्री में अपने 38 साल पूरे कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान स्टारर SVC63 को वामसी पैडिपल‍ी ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • निकोलस केज स्टारर 'नेशनल ट्रेजर' फिल्म के तीसरे पार्ट पर काम शुरू हो गया है और डायरेक्टर जॉन टर्टलटब ने इसकी पुष्टि की है, स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है।
  • फिलहाल सलमान खान की फिल्म SVC63 के टीजर का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक रिलीज़ डेट या मटीरियल नहीं जारी किया गया है।
  • 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज़ के साथ बातचीत चल रही है, और राइटर बिलाल सिद्दीकी ने इसके लिए आशावाद भी व्यक्त किया है।

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan Bads सीरीज Of Bollywood का दूसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं? Salman Khan की SVC63 के टीजर को लेकर फैन्स क्यों भड़कने लगे हैं? Yash स्टारर Toxic के साथ किस फिल्म का टीजर अटैच होने वाला है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'नेशनल ट्रेजर' फिल्म के पार्ट 3 पर शुरू हुआ काम

निकोलस केज स्टारर 'नेशनल ट्रेजर' के तीसरे पार्ट पर काम शुरू हो गया है. डायरेक्टर जॉन टर्टलटब ने इसकी पुष्टि भी कर दी है. नेशनल ट्रेजर हंट नाम के यूट्यूब चैनल के साथ पॉडकास्ट में जॉन ने कहा कि स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो गई है. इस फिल्म का पहला पार्ट 2004 में आया था. जो कि सुपरहिट रहा था. इसके बाद 2007 में दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था.

Advertisement

# सलमान की SVC63 टीजर पर क्यों भड़कने लगे फैन्स?

सलमान खान स्टारर SVC63/Monster के टीजर का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. फिलहाल मुंबई में इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग चल रही है. मगर फैन्स को आस है कि 26 अगस्त को इस फिल्म का पहला एसेट रिलीज़ किया जा सकता है. क्योंकि इसी दिन सलमान इंडस्ट्री में अपने 38 साल पूरे कर रहे हैं. फैन्स ने मेकर्स को चिट्ठी लिखकर ये मांग की है. मगर मेकर्स की ओर से अब तक इस पर कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है. ऐसे में फैन्स में इस बात को लेकर नाराज़गी है. उनका कहना है कि 26 अगस्त को SVC63 का कोई मटीरियल ज़रूर रिलीज़ किया जाना चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ, फैन्स उनके खिलाफ ट्रेंड्स चलाएंगे और उन्हें बॉयकॉट करेंगे. ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.

# 'सेरैनडिपिटी' को डायरेक्ट करेंगे माइकल शोवाल्टर

Advertisement

डायरेक्टर माइकल शोवाल्टर ने 'सेरैनडिपिटी' की घोषणा कर दी है. इसकी कहानी 2001 में इसी नाम से आई फिल्म की मॉर्डन री-टेलिंग होगी. इस फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियो प्रज़ेंट कर रहा है. फिल्म की कहानी जोनाथन और सारा नाम के कपल की है. जो इत्तेफ़ाक से मिलते हैं.

# एक्टर आशा सिंह का 83 साल की उम्र में निधन

वेटरन फिल्म एक्टर आशा सिंह जायसवाल का निधन हो गया है. आशा 83 साल की थीं. उन्होंने 22 अगस्त को मुंबई में अंतिम सांस ली. आशा के बेटे आकाश भारद्वाज ने इसकी जानकारी दी है. आशा ने कई फिल्मों में काम किया था. लेकिन उन्हें पहचान मिली थी बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' से. जिसमें उन्होंने अश्वथामा की मां कृपी का रोल किया था.

# 'टॉक्सिक' के साथ आएगा 'गनमास्टर G9' का टीजर!

इमरान हाशमी स्टारर 'गनमास्टर G9' का टीजर यश स्टारर 'टॉक्सिक' के साथ अटैच किया जाएगा. यानी टॉक्सिक से पहले पब्लिक को थिएटर्स में 'G9' का टीजर देखने को मिलेगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म का प्रमोशनल कैंपेन भी शुरू हो जाएगा. 'गनमास्टर G9' 27 नवंबर, 2026 को रिलीज के लिए शेड्यूल है. 

# आर्यन बनाएंगे 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का दूसरा सीजन!

आर्यन खान की डेब्यू डायरेक्टोरल सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सुपरहिट रही थी. अब इसके दूसरे सीजन की भी चर्चा शुरू हो गई है. सीरीज के राइटर बिलाल सिद्दीकी ने इसका हिंट दिया है. NDTV के साथ बातचीत में बिलाल ने बताया, "नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा कर रहे हैं. हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है. लेकिन हमें उम्मीद है कि जल्द ही इसको लेकर फैसला हो जाएगा."

वीडियो: सलमान खान और नयनतारा स्टारर 'मॉनस्टर' की कहानी का राज कैसे खुला?

Advertisement