Yash की Toxic कल यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. देशभर में इस फिल्म की ऐसी तगड़ी डिमांड है कि मेकर्स नॉन-कन्नड़ा बेल्ट में भी सुबह 6 बजे इसके शोज़ रख रहे. अडवांस बुकिंग में 'टॉक्सिक' ने अब तक 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की टिकटें बेच दी हैं. इस दौरान यश ने Shah Rukh Khan की Jawan और Pathaan का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
यश की 'टॉक्सिक' ने रिलीज़ से पहले ही शाहरुख की 'जवान' और 'पठान' को पटखनी दे दी!
खास बात ये है कि 'टॉक्सिक' ने 'जवान' और 'पठान' से कम टिकटें बेचकर ज्यादा पैसे कमाए हैं.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ के कन्नड़ा वर्ज़न की 3.2 लाख टिकटें बिक चुकी हैं. इससे मूवी ने लगभग 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. तेलुगु में इसने 11.2 हजार टिकटें बेचकर 29.1 लाख रुपए कमाए हैं. ये आंकड़ा और बड़ा हो सकता था, लेकिन आंध्र प्रदेश में फिल्म की अडवांस बुकिंग पूरी तरह से खुली नहीं है. वहां रवि तेजा की 'इरुमुदी' के कारण यश को स्क्रीन शेयरिंग में दिक्कतें आ रही हैं. लेकिन तमिल में 'टॉक्सिक' की अच्छी डिमांड है. वहां 75.3 हजार टिकट्स की सेल कर इस फिल्म ने 1.1 करोड़ रुपए कमाए हैं. मलयालम में 18.4 हजार टिकट से मूवी ने 34.3 लाख रुपए का कलेक्शन किया है.
कल तक 'टॉक्सिक' ने अडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा पैसे कन्नड़ा वर्जन में कमाए थे. लेकिन आज हिन्दी वर्जन ने उसे ओवरटेक कर दिया. खबर लिखे जाने तक यश की फिल्म ने हिन्दी के सभी वर्जन्स में 4.8 लाख टिकटें बेची हैं. इससे फिल्म ने करीब 16.5 करोड़ रुपए कमाए हैं. ओवरऑल अडवांस बुकिंग की बात करें तो 'टॉक्सिक' ने 9.1 लाख टिकटें बेचकर 32.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. ब्लॉक सीट्स को जोड़ने पर ये आंकड़ा 41.52 करोड़ तक पहुंच जाता है. ये सब तब हुआ, जब अडवांस बुकिंग बंद होने में अभी एक दिन बाकी है. यही रफ़्तार रही तो फिल्म अंतिम दिन खत्म होने तक 50 करोड़ रुपए तक की भी सेल कर सकती है.
'टॉक्सिक' की अडवांस बुकिंग ने शाहरुख खान के करियर की दो सबसे बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. 2023 में रिलीज़ हुई 'पठान' ने प्रीसेल में 10 लाख टिकटें बेचकर 32.01 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं 'पठान' ने 15.7 लाख टिकट्स बेचकर 40.75 करोड़ का कलेक्शन किया. 'टॉक्सिक' ने अब तक इन दोनों से कम टिकटें बेचकर भी ज्यादा पैसे कमा लिए हैं. कल इसे बड़ी संख्या में स्पॉट बुकिंग भी मिलेगी. उसे देख ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ये मूवी बड़ी आसानी से 100 करोड़ से बड़ी ओपनिंग ले लेगी.
वीडियो: क्या सेंसर सर्टिफिकेट के साथ खुल गई यश स्टारर 'टॉक्सिक' की कहानी? 3 घंटे से भी लंबी है मूवी











