The Lallantop

140 करोड़ी ओपनिंग के बाद भी यश को 'टॉक्सिक' की रेटिंग क्यों छिपानी पड़ी?

IMDB पर 'टॉक्सिक' को 10 में से 4.1 की रेटिंग मिली है.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने 26 अगस्त को भारत में ओपनिंग डे पर कुल 140.75 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसमें घरेलू और ओवरसीज मार्केट दोनों शामिल हैं।
  • फिल्म 'टॉक्सिक' को ऑनलाइन रिव्यू वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पर कम रेटिंग और नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा, जिससे मेकर्स को रेटिंग हटानी पड़ी।
  • 'टॉक्सिक' की कमाई के बावजूद रेटिंग हटाने से दर्शकों और यूजर्स के बीच विवाद हुआ, और सोशल मीडिया पर रिव्यूज हटाने के आरोप लगे।

Yash स्टारर Toxic को धमाकेदार ओपनिंग के बाद भी अपनी रेटिंग क्यों छिपानी पड़ी? प्राइम वीडियो की सीरीज The Revolutionaries कब रिलीज हो रही है?  Brad Pitt और David Fincher की फिल्म का नया टाइटल क्या है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# ब्रैड पिट - डेविड फिंचर की फिल्म को नया टाइटल मिला

ब्रैड पिट की अपकमिंग मूवी को अब The Further Mis-Adventures of Cliff Booth नाम से जाना जाएगा. पहले इसका टाइटल The Adventures of Cliff Booth था. ये 2019 में आई Once Upon a Time in Hollywood फिल्म का स्पिनऑफ है. फिल्म को क्वेंटिन टैरंटिनो ने लिखा है, जबकि इसका डायरेक्शन डेविड फिंचर संभाल रहे. मूवी 25 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Advertisement

# 'एमिली इन पेरिस' सीजन 6 की रिलीज़ डेट अनाउंस

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'एमिली इन पेरिस' के छठे और आखिरी सीज़न की रिलीज डेट आ गई है. ये 24 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. शो की क्रिएटर डैरेन स्टार ने इसका नया पोस्टर भी शेयर किया है. इसमें लिली कॉलिन्स एक बार फिर एमिली के रोल में लौटेंगी.

# 'टॉक्सिक' का ओपनिंग डे कलेक्शन कैसा रहा?

Advertisement

26 अगस्त को रिलीज़ हुई यश स्टारर 'टॉक्सिक' ने पहले दिन भारत में नेट 101.10 करोड़ रुपए कमाए. ग्रॉस कलेक्शन जोड़ने पर ये आंकड़ा 120.75 करोड़ तक पहुंच गया. ओवरसीज़ मार्केट से मूवी ने 20 करोड़ की कमाई की. इस तरह 'टॉक्सिक' का ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140.75 करोड़ तक पहुंच गया.  

# 'टॉक्सिक' के मेकर्स को फिल्म की रेटिंग क्यों छिपानी पड़ी?

यश की 'टॉक्सिक' ने 140 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग ली है. फिर भी इसकी ट्रोलिंग रुक नहीं रही. फिल्म वेबसाइट्स पर इसे काफी बुरी रेटिंग दी जा रही है. IMDb पर इसे 10 में से 4.1 स्टार और बुक माय शो पर 5.6 स्टार पर ला दिया गया था. यही वजह है कि मेकर्स ने बुक माय शो से फिल्म की रेटिंग ही हटवा दी. यही नहीं, सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स पर फिल्म के नेगेटिव रिव्यूज़ डिलीट करवाने के आरोप भी लगा रहे हैं.

# प्राइम वीडियो की 'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर रिलीज़

प्राइम वीडियो की सीरीज़ 'द रिवॉल्यूशनरीज़' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बने इस शो में रोहित सराफ, भुवन बाम, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल्स में हैं. इसकी कहानी संजीव सान्याल की किताब Revolutionaries: The Other Story Of How India Won Its Freedom पर बेस्ड है. सीरीज 11 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

# TVF की 'फैमिली किराना स्टोर 2' का ट्रेलर आया

TVF की सीरीज़ 'फैमिली किराना स्टोर' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस सीरीज को सक्षम अरोड़ा और हेमंत मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. सीरीज की कहानी गजानन नाम के एक दुकानदार की है, जो अपनी दुकान को जी-जान से चाहता है. ये शो 28 अगस्त 2026 से TVF के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होना शुरू होगा.

वीडियो: नहीं बिक रहे यश की 'TOXIC' के OTT और सैटेलाइट राइट्स

Advertisement