The Lallantop

'छावा' वाले डायरेक्टर की फिल्म करेंगे ऋतिक रोशन?

लक्ष्मण उतेकर की लास्ट रिलीज 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे.

Advertisement
post-main-image
ऋतिक रोशन ने आलिया भट्ट स्टारर 'ऐल्फा' में भी कैमियो किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जो मलयालम थ्रिलर 'ओप्पम' की हिंदी रीमेक है और 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
  • मुलभूत रूप से, 'हैवान' फिल्म का निर्माण प्रियदर्शन द्वारा किया जा रहा है जिसमें कहानी को अक्षय कुमार के किरदार की दृष्टि से दिखाया गया है, जबकि मूल 'ओप्पम' में नायक के नजरिए का इस्तेमाल हुआ था।
  • ट्रेलर रिलीज़ के बाद फिल्म 'हैवान' को लेकर दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा शुरू हो चुकी है, और इसके प्रदर्शन की निगरानी आगामी रिलीज़ के बाद की जाएगी।

Akshay Kumar और Saif Ali Khan स्टारर Haiwaan अपनी मलयालम ओरिजिनल Oppam से कितनी अलग होने वाली है? क्या Chhaava के डायरेक्टर Hrithik Roshan के साथ फिल्म करेंगे? क्या Salman Khan की पहली सुपरहीरो फिल्म का टाइटल सामने आ गया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# इमरान हाशमी स्टारर 'गनमास्टर G9' का टीजर आया

इमरान हाशमी स्टारर 'गनमास्टर G9' का टीजर रिलीज हो गया है. जिसमें प्यार और बदले की कहानी दिख रही है. फिल्म में इमरान का किरदार भगवान महादेव का भक्त है. इसे आदित्य दत्त डायरेक्ट कर रहे हैं. जो इमरान के साथ 'आशिक बनाया आपने' भी बना चुके हैं. हिमेश रेशमिया ने फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है. ये फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

# भगवान शंकर पर भी बन रही एनिमेटेड फिल्म

भगवान शंकर के आदियोगी अवतार पर एक एनिमेटेड फिल्म बन रही है. इस फिल्म को जग्गी वासुदेव को-राइट करेंगे. ये फिल्म ग्राफिक इंडिया की टीम बना रही है. जो इससे पहले The Legend of Hanuman जैसी एनिमेटेड सीरीज बना चुके हैं. फिल्म का टाइटल होगा Shiva- The Adiyogi. इसे ग्लोबल स्केल पर रिलीज किए जाने की प्लानिंग भी हो रही है.

# अक्षय-सैफ की 'हैवान' का ट्रेलर आया  

Advertisement

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में हत्यारे और रक्षक के बीच कुत्ते-बिल्ली का खेल देखने को मिलता है. सैफ अली खान एक ब्लाइंड व्यक्ति का रोल कर रहे हैं. वहीं अक्षय एक कातिल के तौर पर अपनी हैवानियत की नुमाइश करेंगे. फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म मलयालम थ्रिलर 'ओप्पम' की रीमेक है. हिंदी वर्जन में इस कहानी को हैवान यानी अक्षय कुमार के कैरेक्टर के नज़रिए से दिखाया जाएगा. जबकि 'ओप्पम' को इस कहानी को नायक के चश्मे से दिखाया गया था. फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है.  

# सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म का नाम पता चल गया?

सलमान खान इन दिनों वामसी पैडिपली की फिल्म SVC63 की शूटिंग कर रहे हैं. इसकी 50 दिनों की शूटिंग अभी बाकी है. इस फिल्म के बाद सलमान खान राज एंड डीके की सुपरहीरो एक्शन फिल्म शुरू करेंगे. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान SVC63 के बाद 'बिग बॉस 20' का शूट पूरा करेंगे. इसके बाद सीधे राज एंड डीके की इस फिल्म में जुट जाएंगे. पहले ये फिल्म नवंबर में शुरू होने वाली थी. मगर अब सलमान जनवरी 2027 में इसका शूट शुरू करेंगे. भले ही इसका आधिकारिक टाइटल अभी तक घोषित नहीं किया गया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसका टाइटल 'द लास्ट हीरो' बताया जा रहा है. हालांकि मेकर्स ने भी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

# 'टॉक्सिक' ने अडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा

यश स्टारर 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज हो रही है. अडवांस बुकिंग में 'टॉक्सिक' ने अब तक 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की टिकटें बेच दी हैं. इसी के साथ यश ने शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. 'टॉक्सिक' ने अडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा पैसे कन्नड़ा वर्जन में कमाए हैं. लेकिन आज हिन्दी वर्जन ने उसे ओवरटेक कर लिया. खबर लिखे जाने तक यश की फिल्म ने हिन्दी के सभी वर्जन में 4.8 लाख टिकटें बेची हैं. इससे फिल्म ने करीब 16.5 करोड़ रुपए कमाए हैं. ओवरऑल अडवांस बुकिंग की बात करें तो 'टॉक्सिक' ने 9.1 लाख टिकटें बेचकर 32.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. ब्लॉक्ड सीट्स को जोड़ने पर ये आंकड़ा 41.52 करोड़ तक पहुंच जाता है. 

# 'छावा' के डायरेक्टर संग फिल्म करेंगे ऋतिक रोशन?

'छावा' के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म बनाने वाले हैं. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास एक शानदार स्क्रिप्ट है. जिसको लेकर उनकी ऋतिक से बातचीत चल रही है. हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ. लेकिन मेकर्स को उम्मीद है वो जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे.

वीडियो: कहां अटकी है Hrithik Roshan की Krrish 4? Rakesh Roshan ने बताया

Advertisement