The Lallantop

महंगी चीनी से चोर भी परेशान, यूपी के घर में सोना-चांदी के साथ 30 किलो चीनी भी चोरी

Sitapur Thieves Steal 30 Kg Sugar: सीतापुर में चंद्रपाल नाम के एक व्यक्ति के घर चोरी हुई. बताया गया कि चोर चांदी-सोना के साथ ही उनके घर से 30 किलो चीनी चुरा ले गए.

Advertisement
post-main-image
चोर अन्य सामानों के साथ 30 किलो चीनी भी चोरी कर ले गए. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के सीतापुर में चंद्रपाल के घर 23-24 अगस्त की रात चोरी हुई, जिसमें 30 किलो चीनी समेत जेवरात और कपड़े चोरी हो गए।
  • चीनी के दाम बढ़ने का कारण रेड रॉट बीमारी और अल नीनो की स्थिति के चलते चीनी उत्पादन में कमी है, जिससे भारत और विश्व में उत्पादन प्रभावित हुआ।
  • चोरी की घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है, और यह मामला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, जिससे महंगी चीनी को लेकर सवाल उठे हैं।

चीनी के दामों ने आम लोगों की नाक में दम कर दिया है! सुबह की चाय में भी चीनी के दाने गिन-गिनकर डाले जा रहे हैं. चीनी के भाव ऐसे बढ़ें है कि अब यह चोरों के निशाने पर भी आ गई है. उत्तर प्रदेश के सीतापुर से खबर है. यहां चोरों ने घर से जेवरात तो चुराए ही साथ में 30 किलो चीनी भी चुरा ले गए.

Advertisement

घटना उदयपुर के मजरा कोरिया में रहने वाले चंद्रपाल के घर पर हुई. उन्होंने बताया है कि 23-24 अगस्त की दरम्यानी रात चोर दीवार फांदकर उनके घर आए. सोना-चांदी के अलावा घर का सामान चुरा कर ले गए. इसमें 30 किलो चीनी भी शामिल है.

दो जोड़ी पायल, 30 किलो चीनी

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद मोहन मिश्रा से बात करते हुए उन्होंने कहा,

Advertisement

“23-24 की रात को चोरी हुई थी. चोर पीछे से दीवार कूदकर आए थे. उन्होंने ताला नहीं तोड़ा था. वह ताला खोलकर अंदर गए थे. उनके पास शायद पहले से चाबी थी. घर से वह एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बच्चों की पायल, एक कुंडल, सारे कपड़े, 30 चीनी किलो चीनी और भी काफी कुछ अपने साथ लेकर चले गए.”

पीड़ित ने कहा कि चीनी इतनी ज्यादा महंगी है इसलिए चोर उसे भी अपने साथ ले ले गए.

चंद्रपाल ने इमलिया सुल्तानपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. चोरों के बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है. लेकिन यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई है. लोग इसे चीनी की उछलती कीमतों से जोड़कर देख रहे हैं.

Advertisement
मंत्री ने महंगी चीनी के गिनाए दो कारण

रिटेल मार्केट में 1 किलो चीनी की कीमत 65 रुपये और कुछ जगहों पर इससे भी ज्यादा पहुंच चुकी है. आम जनता समेत राजनीतिक पार्टियां भी इस पर सरकार को घेर रही हैं. कुछ इसे एथेनॉल से जुड़ा बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या कर भारत भाग आया युवक, यहां पहले से FIR दर्ज है

लेकिन सरकार का कहना है कि चीनी के दाम दो कारणों से बढ़े हैं. इसमें एथेनॉल का हाथ नहीं. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा,  

“रेड रॉट बीमारी (जिसकी उम्मीद नहीं थी) और अल नीनो की स्थितियों के कारण चीनी उत्पादन में गिरावट आई है. इससे सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में चीनी समेत कुछ एग्रीकल्चर प्रोडक्शन में कमी आई है.”

मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है.

वीडियो: Nepal Flash Flood ने मचाई तबाही, हर तरफ मलबा और कीचड़, झकझोर देगा ये Video

Advertisement