The Lallantop

'स्त्री 2' ने आधे दिन में ही ऐसा बवंडर उठाया कि सब धुंआ-धुंआ हो गया

Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की Stree 2 ने Akshay Kumar की Khel Khel Mein से 12 गुना ज़्यादा कमाई कर डाली.

Advertisement
post-main-image
'स्त्री 2' के साथ 'खेल-खेल में' और 'वेदा' भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई है.

Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की Stree 2 की कमाई का अंदाज़ा इसकी एडवांस बुकिंग से लगाया जा रहा था. मगर आधे दिन में ही पिक्चर इतने पैसे पीट लेगी ये किसी ने नहीं सोचा होगा. 15 अगस्त यानी पब्लिक हॉलीडे वाले दिन इसे रिलीज़ करने का फायदा मेकर्स को हो रहा है. तभी तो Akshay Kumar की Khel Khel Mein से 12 गुना ज़्यादा कमाई 'स्त्री 2' ने आधे दिन में ही कर डाली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्रेक वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक खबर के लिखे जाने तक 'स्त्री 2' ने सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 28 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. मगर अभी ज़रा रुकिए, सबर कीजिए...ये 'स्त्री 2' की पूरी कमाई नहीं है. 14 अगस्त को यानी इसके रिलीज़ से ठीक एक दिन पहले इसका पेड-प्रीव्यू रखा गया था. जिसमें 'स्त्री 2' ने इतिहास रच दिया.

शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'स्त्री 2' ने सिर्फ पेड-प्रीव्यू से आठ करोड़ प्लस की कमाई कर डाली है. अगर उसे भी जोड़ लिया जाए तो इस फिल्म ने आधे दिन में ही कुल जमा 36 करोड़ रुपए कलेक्ट कर लिए हैं. जबकि अभी भी आधा दिन बचा हुआ है. ईवनिंग और नाइट शोज़ बचे हुए हैं. साथ ही इसका ओवरसीज़ कलेक्शन अभी जोड़ा नहीं गया है. ये सिर्फ अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि पहले दिन और पेड-प्रीव्यू शोज़ की कमाई मिलाकर पहले दिन पिक्चर 60 करोड़ प्लस की ओपनिंग ले सकती है.

Advertisement

वैसे 'स्त्री 2' का बज़ इतना भयंकर था कि ये सबसे ज़्यादा एडवांस बुकिंग पाने वाली फिल्मों की लिस्ट में सांतवें नंबर पर थी. जिसकी करीब 3.5 लाख एडवांस टिकटें बिकी थीं. 'स्त्री 2' का रिव्यू भी अच्छा है और वर्ड ऑफ माउथ भी. तो बहुत ज़्यादा संभावना है कि शनिवार और रविवार फिर रक्षाबंधन की छुट्टी पर ये फिल्म और तहलका मचाने वाली है.

'स्त्री 2' के साथ बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' भी रिलीज़ हुई है. मगर उन लोगों की ना तो एडवांस बुकिंग ज़ोरदार थी. ना ही उनका आधे दिन का कलेक्शन. सैकनिल्क के ही मुताबिक 'खेल-खेल में' ने आधे दिन में सिर्फ 2.7 करोड़ रुपए की कमाई की है. 'वेदा' इससे थोड़ा आगे चल रही है. जिसने आधे दिन में करीब चार करोड़ रुपए की कमाई की है. हालांकि अभी आधा दिन बचा है. तो ये सारे आंकड़ें अभी और ऊपर जाएंगे.

ख़ैर, आपने इनमें से कौन सी फिल्म देखी और आपको वो कैसी लगी हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताइएगा. 

Advertisement

वीडियो: पहले दिन हचक के पैसे कमाएगी 'स्त्री 2', 'डंकी', 'कल्कि', 'फाइटर' सब पीछे रह जाएंगे

Advertisement