The Lallantop

'रामायण' के मेकर्स ने OTT के लिए आमिर खान वाली डील कर ली!

नमित मल्होत्रा को 'रामायण' के OTT राइट्स के बदले 700 करोड़ रुपए ऑफर किए गए थे. मगर उन्होंने उसे ठुकरा दिया.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का 'रामा रामा' गाना अगले हफ्ते रिलीज़ किया जाएगा.

Namit Malhotra ने Ramayana की OTT डील लॉक कर ली है. थिएट्रिकल रिलीज़ के बाद ये फिल्म Jio-Hotstar पर आएगी. लेकिन वहां ये फिल्म नॉर्मल सब्सक्रिप्शन का हिस्सा नहीं होगी. बल्कि इसे देखने के लिए दर्शकों को Pay Per View Model को फॉलो करना होगा. 'रामायण' वालों से पहले Aamir Khan ने भी अपनी फिल्म Sitaare Zameen Par के लिए यही रास्ता अपनाया था.

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' का थिएट्रिकल रन पूरा होने के बाद भारत में दर्शक इसे जियो-हॉटस्टार पर देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें रेगुलर सब्सक्रिप्शन के साथ फिल्म को खरीदने का अलग ऑप्शन दिया जाएगा. इस तरीके को सिनेमा की भाषा में पे-पर-व्यू मॉडल कहा जाता है. एक बार जब लोग पैसे देकर फिल्म खरीद लेते हैं, सिर्फ तभी वो उसे OTT प्लेटफ़ॉर्म पर देखा जा सकता है.

नीता अंबानी और नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' - जियो हॉटस्टार की इस पार्टनरशिप को ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है. मगर अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई कि OTT पर ये फिल्म कितने रुपए में लिस्ट की जाएगी. नमित के मुताबिक, रामायण को IMAX 3D की सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहिए. लेकिन भारत में हर किसी के पास सिनेमा का एक्सेस नहीं है. ऐसे में जियो-हॉटस्टार से हुई पार्टनरशिप से फिल्म को उन लोगों तक भी पहुंचाया जा सकता है, जो किसी वजह से थिएटर्स तक नहीं जा पाते. नमित के मुताबिक, 'रामायण' से देश का बड़ा वर्ग जुड़ा हुआ है. इसलिए वो इसे हर किसी तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

वैसे, 'रामायण' से पहले आमिर खान ने 'सितारे ज़मीन पर' के लिए भी इस तरह का फॉर्मूला अपनाया था. तब उन्होंने 120 करोड़ की OTT डील रिजेक्ट कर अपनी फिल्म को यूट्यूब के पे-पर-व्यू मोड पर लिस्ट कर दिया. एंड्रॉइड फोन्स पर वो फिल्म तब 100 रुपए में चढ़ी हुई थी. वहीं एप्पल डिवाइस पर उसका दाम 179 रुपए तक था. ‘सितारे ज़मीन पर’ शुरुआत में आमिर खान टॉकीज़ चैनल पर थी. मगर बाद में उसे Sony Liv पर लॉन्च कर दिया गया.

'रामायण' के केस में इस पे-पर-व्यू मॉडल से कितना फायदा पहुंचता है, ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन कुछ समय पहले बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में फिल्म के OTT राइट्स को लेकर एक दावा किया था. उसमें उन्होंने बताया कि नमित को 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के लिए 700 करोड़ रुपए का बड़ा ऑफर मिला था. लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. इस उम्मीद में कि 'रामायण' इससे बड़ी डील हासिल कर सकती है. वो चाहते थे कि फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए उन्हें कम-से-कम 1000 करोड़ रुपए मिलें. अब जियो-हॉटस्टार ने उन्हें इतने पैसे दिए या नहीं, इस पर कुछ भी ठोस नहीं कहा जा सकता. रही फिल्म की बात, तो 'रामायण' 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: यश और सैफ अली खान वाले रावण की तुलना पर क्या बोले आर्य बब्बर?

Advertisement

Advertisement