The Lallantop

'रामायण' ने बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी OTT डील क्रैक कर ली?

जियो हॉटस्टार 'रामायण' को पे-पर-व्यू मॉडल पर रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहा है.

Advertisement
post-main-image
मेकर्स ने 'रामायण' का म्यूज़िक एल्बम भी लॉन्च कर दिया है.

क्या Ramayana ने बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी OTT Deal क्रैक कर ली है? Ranbir Kapoor को भरे स्टेज से माफी क्यों मांगनी पड़ी? साथ ही ये भी जानिए कि Ayushmann Khurrana और Sara Ali Khan की Udta Teer पर सेंसर बोर्ड की कैंची क्यों चली है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# क्यों स्टेज पर रणबीर कपूर को मांगनी पड़ी माफी?

'रामायण' के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर से एक ऐसी गलती हो गई, जिसके लिए उन्हें सबके सामने माफी मांगनी पड़ी. दरअसल, दशहरे के मौके पर एक इवेंट में रणबीर ने गलती से कह दिया कि आखिर में अच्छाई और सच्चाई की हार होगी. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग भी मौज लेने से बाज़ नहीं आए. इसके बाद चेन्नई में 'रामायण' के म्यूजिकल इवेंट में रणबीर ने इस गलती को सुधारा और माफी मांगी. उन्होंने साफ किया कि वो कहना चाहते थे कि बुराई कितनी भी ताकतवर हो, आखिर में जीत अच्छाई और सच्चाई की ही होगी. उन्होंने इसे स्लिप ऑफ टंग कहा.

Advertisement

# 'रामायण' ने इतिहास की सबसे बड़ी OTT डील फोड़ दी!

'रामायण' की रिलीज़ से पहले ही मेकर्स ने बजट रिकवरी शुरू कर दी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स करीब 450 करोड़ रुपये में बिके हैं. दावा है कि ये भारतीय सिनेमा इतिहास की अब तक सबसे बड़ी ओटीटी डील हो सकती है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट में ये बताया गया है कि जियो हॉटस्टार फिल्म को पे-पर-व्यू मॉडल पर रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहा है. इसके तहत दर्शकों को जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन के बाद भी फिल्म देखने के लिए अलग से पैसे चुकाने होंगे. 

Advertisement

# 'उड़ता तीर' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर 'उड़ता तीर' पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने फिल्म से भारत के नक्शे पर खून दिखाने वाला शॉट हटवाया है. साथ ही पांच सीन्स में 'स्मोकिंग किल्स' और शराब पीने वाले एक सीन में एंटी-लिकर डिस्क्लेमर जोड़ने को कहा गया. फिल्म को U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है. 2 घंटे, 17 मिनट और 41 सेकंड की ये स्पाई-कॉमेडी 23 अक्टूबर यानी कल रिलीज़ होगी.

# 'रामायण' की इस चाल ने अंग्रेजों को उलझा दिया?

'रामायण' की रिलीज़ में अब सिर्फ 14 दिन बाकी हैं और इसका प्रमोशन ज़ोरों पर है. लेकिन मेकर्स की एक स्ट्रैटेजी ने नई बहस छेड़ दी है. फिल्म के अंग्रेज़ी ट्रेलर में राम को नियति के चुने हुए इंसान की तरह दिखाया गया है. जबकि हिंदी ट्रेलर में भगवान के रूप में पेश किया गया है. यही नहीं, फिल्म के दोनों वर्जन्स की लंबाई में भी करीब 30 मिनट का अंतर बताया जा रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत और विदेशों के दर्शकों के लिए 'रामायण' की कहानी अलग अंदाज़ में पेश की जाएगी.

# 14 दिन पहले ही 'रामायण' पर पैसों की बारिश होने लगी!

'रामायण' की अडवांस बुकिंग खुलते ही अमेरिका में इसका डंका बज रहा है. 14 दिन पहले ही फिल्म के 17884 टिकट बुक हो चुके हैं. 580 से ज्यादा लोकेशन्स पर हुई इस बुकिंग से फिल्म ने अमेरिका में 3 करोड़ 72 लाख रुपए कमा लिए हैं. वैंकी बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक फिल्म के 1,632 शो कन्फर्म हो चुके हैं. 'रामायण' भारत समेत पूरी दुनिया में 5 नवंबर को रिलीज़ हो रही है. 

# राइटर्स की टीम खड़ी कर रहे आर्यन खान

आर्यन खान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के लिए नए राइटर्स की टीम तैयार कर रहे हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन अपनी अगली स्ट्रीमिंग सीरीज़ की राइटिंग में भी खुद शामिल होंगे. वो फिलहाल स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं और क्रिएटिव डायरेक्टर्स की टीम के साथ मिलकर यंग राइटर्स की तलाश कर रहे हैं. मेकर्स ऐसी कहानियों पर फोकस कर रहे हैं, जो आज की युवा पीढ़ी, बदलते रिश्तों और यूथ कल्चर को दिखाती हों. 

वीडियो: मार्वल-DC से भी धांसू होगा रणबीर कपूर की 'रामायण' का सिनेमैटिक यूनिवर्स?

Advertisement