The Lallantop

फैंस का इंतजार खत्म, शाहरुख ने खुद बता दिया कि वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कब से शुरू करेंगे

Shah Rukh Khan ने हालिया इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्म का शूटिंग शेड्यूल बता डाला है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख और सुहाना जिस फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं, वो 'लियोन- द प्रोफेशनल' नाम की हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म पर आधारित बताई जा रही है.

Shah Rukh Khan की अगली फिल्म का इंतज़ार चल रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये फिल्म होगी The King. इस फिल्म में शाहरुख अपनी बेटी Suhana Khan के साथ नजर आएंगे. यह सुहाना की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म भी होगी. यानी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म. पिछले कुछ समय से फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट्स सामने आ रहे थे. लेकिन अब यह तय हो गया है कि शाहरुख खान अपनी इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू करेंगे. शाहरुख ने हालिया इंटरव्यू में ये बात कंफर्म कर दी है. फिलहाल वो अपनी IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सभी मैच अटेंड करना चाहते हैं. उससे फारिग होने के बाद वो फिल्म की शूटिंग में जुटेंगे. 

Advertisement

शाहरुख खान ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक बातचीत में बताया, 

“मैं थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं. तीन फिल्में कर चुका हूं. इसमें खूब मेहनत की है. इसलिए मैंने सोचा है कि कुछ समय का काम से छुट्टी लूं. मैंने अपनी पूरी टीम को कहा है कि मैं मैच देखने आऊंगा. सौभाग्य की बात ये है कि मेरी फिल्म की शूटिंग जुलाई या अगस्त में शुरू होगी. मैं मैच देखने के लिए पूरा फ्री हूं. मैं खुशी से मैच देखने आता हूं.” 

Advertisement

शाहरुख नहीं छोड़ना चाहते कोई कसर

'किंग' को सुजॉय घोष डायरेक्ट करने वाले हैं. वहीं इसके एक्शन की जि़म्मेदारी सिद्धार्थ आनंद को दी गई है. 'किंग' में शाहरुख, सुहाना के गुरु यानी मेंटॉर की भूमिका में नज़र आएंगे. फिल्म में शाहरुख का रोल एक डॉन का बताया जा रहा है. इस रोल में वो लंबे बाल और हल्की दाढ़ी वाले लुक में दिखाई देंगे. ‘किंग’ के एक्शन के लिए शाहरुख ने इंटरनेशनल क्रू बुलवाया है. वो पिछले कुछ समय से मन्नत में ही सुहाना के साथ एक्शन की ट्रेनिंग ले रही हैं. सुजॉय फिल्म की कहानी और डायलॉग्स को कसने में लगे हुए हैं. शाहरुख चाहते हैं कि उनकी बिटिया की बड़े परदे पर आने पहली फिल्म में कोई कोर कसर बाकी न रह जाए. इसलिए वो खुद इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर नज़र बनाए हुए हैं. 

रिलीज डेट नहीं हुई तय

‘किंग’ की रिलीज़ डेट अभी तय नहीं है. मेकर्स का प्लान है कि 2025 के अंत तक फिल्म को रिलीज़ कर दें. कुछ जगह कहा जा रहा है कि अक्टूबर 2025 में ‘किंग’ रिलीज़ हो सकती है, लेकिन अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं है.  

वीडियो: दिसंबर से शुरू होगी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान 2'

Advertisement

Advertisement