Qatar में FIFA World Cup 2022 चल रहा है. 18 दिसंबर को इसका फाइनल होना है. मगर अभी ये तय नहीं है कि फाइनल किन दो टीमों के बीच होना है. आर्जेंटिना तो फाइनल में पहुंच चुकी है. मोरक्को और फ्रांस के बीच दूसरा सेमी-फाइनल 14 नवंबर को होना है. इंडिया में उसे रात 12:30 बजे से देखा जा सकेगा. ये फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी बुनियादी जानकारियां हो गईं. इस स्पोर्टिंग इवेंट का इस्तेमाल Shahrukh Khan अपनी फिल्म Pathaan के प्रमोशन के लिए करने वाले हैं.
'पठान' को प्रमोट करने के लिए शाहरुख खान ने दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट इवेंट चुना है!
शाहरुख खान FIFA वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अपनी पिक्चर 'पठान' प्रमोट करेंगे.

इस बात की जानकारी शाहरुख खान के एक फैन पेज ने ट्विटर पर दी. Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) ने एक फोटो शेयर की. ये किसी टीवी चैनल का स्क्रीनशॉट है. इसमें एक ऐड दिख रहा है, जिसमें बताया गया कि शाहरुख खान FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए क़तर जाने वाले हैं. अपनी फिल्म 'पठान' को प्रमोट करने. इस खबर को कंफर्मेशन की तरह इसलिए बताया जा रहा है कि ये काफी पॉपुलर फैन पेज है. इसे शाहरुख खान की कंपनी से लेकर शाहरुख खुद फॉलो करते हैं.
शाहरुख खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं. फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर हो रहे विवादों की वजह से. इस गाने को फूहड़ बताया जा रहा है. साथ ही लोग इस बात पर भी नाराज़ हैं कि गाने में दीपिका पादुकोण ने केसरिया रंग का कपड़ा पहना है. इन सब कॉन्ट्रोवर्सीज़ का कुछ खास फर्क नहीं पड़ रहा है. क्योंकि गाना खूब देखा जा रहा है. इनफैक्ट विवाद की वजह से इसे देखने वालों की संख्या में इजाफा हो गया है.
खैर, 'पठान' शाहरुख खान की कमबैक फिल्म है. इससे पहले वो लीडिंग रोल में 2018 में आई फिल्म 'ज़ीरो' में दिखाई दिए थे. उसके बाद से वो 'रॉकेट्री', 'लाल सिंह चड्ढा' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में गेस्ट रोल कर चुके हैं. 'पठान' से फुल फ्लेज़्ड वापसी करने जा रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. सलमान खान फिल्म में कैमियो करते देखे जाएंगे. 'पठान' को 'वॉर' वाले सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. 25 जनवरी को ये फिल्म सिनेमाघरों में लग रही है.
पठान के बेशरम रंग में दीपिका के भगवा कपड़ों को धर्म से जोड़ना फ़र्ज़ी बात










?width=120)
