The Lallantop

शाहरुख को 'किंग' के ओवरसीज़ राइट्स के बदले मिली ऐतिहासिक डील!

आज तक किसी भी भारतीय फिल्म के ओवरसीज़ राइट्स को 100 करोड़ की मिनिमम गारंटी तक नहीं मिली. पर 'किंग' ने रिकॉर्ड बना दिया.

Advertisement
post-main-image
'किंग' के ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स पहले YRF ने खरीदे थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फ़ार्स फ़िल्म्स ने शाह रूख खान की फिल्म 'किंग' को ओवरसीज़ मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए मेकर्स को 175 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी दी है।
  • शाह रूख खान की 'किंग' के ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स का जिम्मा पहले यश राज फिल्म्स के पास था, लेकिन फार्स फिल्म्स ने उच्च गारंटी राशि दे कर यह अधिकार हासिल किया।
  • 175 करोड़ की मिनिमम गारंटी देने वाली यह डील भारतीय फिल्मों के ओवरसीज़ बाजार में अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है, जिससे फार्स को उच्च वित्तीय जोखिम भी उठाना पड़ सकता है।

Shah Rukh Khan की King को ओवरसीज़ मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट करने का जिम्मा पहले Yash Raj Films (YRF) को मिला था. लेकिन अब इसे Phars Films विदेशी मार्केट तक ले जाएगी. इसके लिए उन्होंने मेकर्स को 175 करोड़ रुपए की मिनिमम गारंटी (MG) दी है. ये काफी बड़ा आंकड़ा है. इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज तक किसी भी अन्य भारतीय फिल्म को ओवरसीज़ के लिए 100 करोड़ की मिनिमम गारंटी तक नहीं मिली.

Advertisement

सिनेमा में मिनिमम गारंटी (MG) का मतलब एक ऐसी डील से है, जहां डिस्ट्रीब्यूटर फिल्म के राइट्स के बदले मेकर्स को एक तय रकम देने की गारंटी देता है. यानी मूवी बॉक्स ऑफिस पर चले या फ्लॉप हो जाए, मेकर्स को वो रकम मिलनी ही है. इसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज करके कमाई करता है. मान लीजिए, अगर किसी डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म के राइट्स 50 करोड़ में खरीदे और मूवी ने 70 करोड़ कमाए, तो उसे 20 करोड़ का फायदा होगा. लेकिन अगर फिल्म से सिर्फ 30 करोड़ की कमाई हुई, तो उसे 20 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ेगा. इसी तरह की डील को मिनिमम गारंटी (MG) कहते हैं.

फार्स वालों ने इससे पहले 'टॉक्सिक', 'सिंघम अगेन', 'साहो' और 'जेलर 2' जैसी मूवीज़ को विदेश में डिस्ट्रीब्यूट किया है. पिंकविला के सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने 'किंग' के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदने के लिए 40-50 नहीं बल्कि 175 करोड़ की मिनिमम गारंटी (MG) दी है. ये किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी MG डील है. ये रकम कितनी बड़ी है, उसका अंदाज़ा इस बात से लगाइए कि 'किंग' से पहले किसी भी इंडियन मूवी को ओवरसीज़ के लिए 100 करोड़ की मिनिमम गारंटी तक नहीं मिली थी.

Advertisement

आमतौर पर बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्मों की डिस्ट्रीब्यूशन डील कमीशन बेसिस पर होती है. यानी डिस्ट्रीब्यूटर उनके राइट्स खरीदने के लिए मेकर्स को पहले से कोई मिनिमम गारंटी नहीं देता. बल्कि फिल्म को रिलीज करने के बदले अपनी फीस या कमीशन लेता है. YRF ने शाहरुख की 'जवान' और 'डंकी' को विदेशों में इसी तरीके से रिलीज किया था. 'किंग' के लिए भी यही डील तय हुई थी. लेकिन फार्स ने इस फिल्म के लिए इतनी बड़ी रकम का ऑफर दिया कि मेकर्स उसे ठुकरा नहीं पाए और डील पक्की हो गई.

वीडियो: शाहरुख की King से Avengers: Doomsday और Dune 3 का Clash

Advertisement
Advertisement