The Lallantop

फाइनली! शाहरुख ने 'धुरंधर' पर तोड़ी अपनी चुप्पी, क्या कहा?

'धुरंधर' पर शाहरुख के कमेंट के बाद से इंटरनेट पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सिद्धार्थ आनंद ने शुरुआत से ही 'धुरंधर' को सपोर्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान ने X पर आयोजित #AskSRK सत्र में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की दोनों पार्ट्स की टीम की प्रशंसा करते हुए दोनों फिल्मों को पसंद आने की बात कही।
  • 'धुरंधर' के रिलीज़ के बाद इसे YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'पठान' से तुलना कर ट्रोलिंग शुरू हुई, जिसमें फिल्म की सफलता और शाहरुख की चुप्पी पर सवाल उठाए गए।
  • शाहरुख के कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर विवाद उभरा है जहां एक दल उनकी तारीफ कर रहा है और दूसरा यह मानता है कि उनकी चुप्पी बेहतर होती, जिससे प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं दो धड़ों में बंट गईं।

जैसे ही Ranveer Singh की Dhurandhar रिलीज़ हुई, लोगों ने उसे YRF Spy Universe से कंपेयर करना शुरू कर दिया. सबसे ज्यादा ट्रोलिंग Shah Rukh Khan स्टारर Pathaan की हुई. ‘धुरंधर’ को रियलिस्टिक स्पाय फिल्म बताने के लिए ‘पठान’ के सीन्स के मीम बनाए गए. यही नहीं, लोगों ने 'धुरंधर' की सफलता पर शाहरुख की चुप्पी को लेकर भी सवाल खड़े किए. हालांकि देर से ही सही, उन्होंने फाइनली Aditya Dhar की स्पाय फिल्म सीरीज़ पर अपनी राय दे दी है.

Advertisement

आज शाहरुख ने X पर #AskSRK सेशन रखा था. इसमें उन्होंने फैन्स के कई सवालों के जवाब दिए. उन्हीं में से एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने 'धुरंधर' फिल्म देखी है? इस पर शाहरुख कहते हैं,

"मुझे दोनों पार्ट्स बहुत पसंद आए. पूरी टीम का कमाल का काम."

Advertisement
dhurandhar
‘धुरंधर’ पर शाहरुख खान का कमेंट.

शाहरुख का ये कमेंट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है. कुछ लोग उनकी इस बात को सेलिब्रेट कर रहे. वहीं कई उन्हें इस बात के लिए भी ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,

"तो आपने उस फिल्म पर कुछ पोस्ट क्यों नहीं किया, जैसा आपने ऐल्फा के दौरान किया था. आपने उस बोगस फिल्म (ऐल्फा) की रिलीज़ से पहले ही तारीफ़ कर दी थी."

dhurandhar
यूजर का कमेंट.

 एक यूज़र ने कमेंट किया,

Advertisement

"शाहरुख खान ये कहना चाहते हैं कि धुरंधर बॉलीवुड का बाप है."

dhurandhar
यूजर का कमेंट.

चौथे ने कहा,

"सोचो अगर शाहरुख खान, आदित्य धर के साथ एक मूवी कर लें. अगर वो (आदित्य धर) रणवीर सिंह की फिल्म से 3200 करोड़ रुपए कमा सकते हैं, तो शाहरुख खान का आंकड़ा तो हर तरफ़ भूचाल ले आएगा."

dhurandhar
यूजर का कमेंट.

पांचवें यूजर ने कमेंट किया,

"अब उन नवजात धुरंधर प्रेमियों को आराम कर, शाहरुख खान को इस मामले में टार्गेट करना बंद कर देना चाहिए."

dhurandhar
यूजर का कमेंट.

अब ‘धुरंधर’ पर शाहरुख के कमेंट के बाद सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है. एक तबका कह रहा है कि शाहरुख ने देर से ही सही मगर 'धुरंधर' की तारीफ तो की. वहीं दूसरा तबका, जो ‘धुरंधर’ को प्रोपगैंडा मूवी बता रहा था, वो शाहरुख के कमेंट की आलोचना कर रहा है. उनका कहना है कि इससे बेहतर तो शाहरुख की चुप्पी ही थी. 

इसमें एक और एंगल है. ‘धुरंधर’ पर शाहरुख की ट्रोलिंग के दौरान लोग ये भी कह रहे थे कि वो अपनी इन्सिक्योरिटी की वजह से चुप हैं. इन्सिक्योरिटी इस बात की कि ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स ने ‘पठान’ से ज़्यादा पैसे कमा लिए. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘पठान’ ने वर्ल्डवाइड 1055 करोड़ रुपए छापे थे. वहीं ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने 1307 करोड़ और दूसरे पार्ट ने 1813 करोड़ कलेक्ट किए. बावजूद इसके, सिद्धार्थ आनंद पहले दिन से ही ‘धुरंधर’ को सपोर्ट करते आए हैं. और अब फाइनली शाहरुख ने भी उसकी तारीफ़ कर दी है.

वीडियो: Ask SRK में Shahrukh Khan ने Salman से लेकर Dunki की मार्केटिंग और फालतू लिखने वालों को जवाब दिया

Advertisement