The Lallantop

वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर, लेकिन कुलदीप यादव की जगह ये नया खिलाड़ी आएगा

वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे. उन्हें सीरीज के पहले मैच के बाद साइड स्ट्रेन हुआ है. इसी कारण अब वह एशियन गेम्स की टीम से भी बाहर हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
कुलदीप यादव को एशियन गेम्स के लिए टीम में मौका नहीं मिला है. (Courtsey- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण एशियन गेम्स की टीम से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह BCCI ने अनकैप्ड ऑलराउंडर विपराज निगम को मौका देने का फैसला किया है।
  • वरुण चक्रवर्ती को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में साइड स्ट्रेन की चोट लगी, जिसके कारण उनका एशियन गेम्स में खेलना संदिग्ध हो गया था और अंततः वे टीम से बाहर कर दिए गए।
  • BCCI ने कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना है, इसलिए वरुण की जगह विपराज निगम को जापान में पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का अवसर मिलेगा।

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स की टीम से भी बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि BCCI ने वरुण का रिप्लेसमेंट भी ढूंढ लिया है. बोर्ड अनकैप्ड ऑलराउंडर विपराज निगम को वरुण की जगह मौका देगा.

Advertisement
वरुण चक्रवर्ती हैं चोटिल

वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में खेले थे. उन्होंने इस मैच में अपने चार ओवर का स्पैल पूरा किया था. हालांकि, तीसरे ओवर के बाद उन्हें परेशानी होने लगी थी. मैच के बाद उनके स्कैन कराए गए. स्कैन में साइड स्ट्रेन का पता चला. उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया. उस समय एशियन गेम्स में उनके खेलने पर संशय था. अब रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह इन खेलों का हिस्सा नहीं होंगे.

कुलदीप यादव नहीं जाएंगे एशियन गेम्स

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के लिए BCCI के पास दो ऑप्शन थे. सीनियर स्पिनर कुलदीप यादव और विपराज निगम. बोर्ड ने कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना है. यह सीरीज और एशियन गेम्स एक ही समय पर होने हैं. इसी वजह से कुलदीप को एशियन गेम्स के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया. वरुण के रिप्लेसमेंट के तौर पर विपराज निगम को मौका मिल सकता है. विपराज ने इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है. उन्हें जापान में पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिल सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत, इंजरी से उबरीं श्रेयंका पाटिल 

वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर होने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. हर्षित राणा को भी इन गेम्स के लिए टीम में चुना गया था. लेकिन वह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके. मैनेजमेंट उनकी वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहता. इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर रखा गया. बोर्ड ने उनकी जगह यश ठाकुर को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है.

एशियन गेम्स का शेड्यूल

आपको बता दें कि 19 सितंबर से एशियन गेम्स की शुरुआत हो रही है. पुरुष क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगी. यह टूर्नामेंट का क्वार्टरफाइनल मैच होगा. इसके बाद एक अक्तूबर को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. मेडल मैच तीन अक्तूबर को होंगे. 

Advertisement

एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेलेगी. यह मैच एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होगा. यह मैच भारत और जापान के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर खेला जाएगा. यह मुकाबला नागोया में नहीं बल्कि सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

वीडियो: PM मोदी के दोस्त असगर अली वोहरा शिकायत पर क्या हुआ एक्शन?

Advertisement