Sushant Singh Rajput की मैनेजर रहीं Disha Salian की मौत का मामला दोबारा खुल गया है. पिछले दिनों CBI ने अपनी FIR में पॉलिटिशियन Aaditya Thackeray और Uddhav Thackeray समेत Rhea Chakraborty, Dino Morea और Sooraj Pancholi जैसे एक्टर्स को भी आरोपी बनाया है. सूरज पंचोली इस बात पर काफी नाराज़ हो गए. उन्होंने दावा किया कि वो दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे से कभी मिले भी नहीं हैं. फिर भी उनके खिलाफ़ बार-बार कीचड़ उछाला जाता है.
दिशा सालियान केस में FIR होने पर बोले सूरज पंचोली- "उनसे कभी मिला तक नहीं..."
CBI ने सूरज पंचोली के अलावा आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और उद्धव ठाकरे पर भी FIR किया है.

सूरज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से मीडिया वाले उनका नाम दिशा सालियान की मौत से जोड़ते आ रहे हैं. लेकिन सच कुछ और है. वो कहते हैं,
"मैं दिशा सालियान से अपनी ज़िंदगी में कभी मिला तक नहीं. न डायरेक्टली, न इन्डायरेक्टली. साथ ही मैं आदित्य ठाकरे से भी कभी नहीं मिला. सच कहूं तो ये बहुत गलत और बुरी बात है. मेरा नाम एक ऐसे मामले में घसीटा जा रहा, जिससे मेरा कोई लेना-देना ही नहीं. वो भी तब, जब मुझे इस मामले से जोड़ने वाला कोई सबूत भी नहीं है.”
सूरज ने कहा कि वो लंबे समय से चुप थे क्योंकि वो हर रिपोर्ट पर जवाब नहीं दे सकते. मगर जब एक ही तरह की बातें बार-बार दोहराई जाएं, तो इंसान को बोलना ही पड़ता है. पोस्ट में सूरज ने ये भी बताया कि CBI और पुलिस उनकी जांच पहले ही कर चुकी थी. उनका बयान लगभग चार-पांच साल पहले रिकॉर्ड हो चुका था. इसलिए उनके पास छिपाने को कुछ भी नहीं. सूरज के मुताबिक, वो बस इतना चाहते हैं कि लोग उनका नाम घसीटने से पहले फ़ैक्ट चेक कर लें. बाकी उन्हें कानून पर भरोसा है. अगर CBI या किसी अन्य जांच एजेंसी को जरूरत पड़ी तो वो इन्वेस्टिगेशन को जरूर सपोर्ट करेंगे.
# क्या है दिशा सालियान केस?
08 जून 2020 की बात है. सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मुंबई के एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. उस समय पुलिस ने इसे एक्सिडेंटल डेथ माना. पर बाद में उन्होंने दावा किया कि ये आत्महत्या का मामला था. हालांकि दिशा के पिता इस बात से सहमत नहीं हुए. उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में पिटीशन फ़ाइल कर ये आरोप लगाया कि उनकी बेटी का गैंगरेप और मर्डर हुआ है. उन्होंने कहा कि इस मामले को दबाने की कोशिश की गई है. कुछ दिन पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए.
कोर्ट ने कहा कि छह साल तक FIR दर्ज न करना काफी बड़ी गलती है. इसलिए उन्होंने सीधे CBI को इस मामले में जांच का आदेश दिया. पिछले दिनों दिशा के पिता ने CBI के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है. इसके बाद ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे और पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर आदित्य ठाकरे, एक्टर रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और एक्स-मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर FIR किया गया. उन पर हत्या की साजिश करने के अलावा उसे कवर अप करने के आरोप लगे हैं. वैसे, सुशांत सिंह राजपूत की मौत भी दिशा से एक हफ्ते बाद यानी 14 जून 2020 को हुई थी. इसलिए CBI दोनों मामलों को लूप में रखते हुए अपनी जांच आगे बढ़ा रही है.
वीडियो: सुशांत की मौत के एक साल बाद रिया क्या कर रही हैं, जान लीजिए!













