The Lallantop

दोस्त और कजन के साथ ट्रिप पर गई लड़की ने लॉज में चॉकलेट खाई, बाथरूम पहुंचने से पहले मौत

लड़की बीती 11 सितंबर को अपने दोस्त और कजिन के साथ हेथुर के हीरियूर कुडीगे घूमने गई थी. घटना के दिन वो नहाने जाने वाली थी. उसके पहले उसने कथित तौर पर एक चॉकलेट खाई और बाथरूम की ओर जाने लगी. लेकिन बाथरूम जाते समय ही वो अचानक बेसुध होकर गिर गई और वहीं उसकी मौत हो गई.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने एक महिला का शव संदिग्ध हालातों में ए लॉज से बरामद किया है. (Courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कर्नाटक के हासन में 23 वर्षीय वर्षा की सकलेशपुर के एक लॉज में चॉकलेट खाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, जिसकी जांच के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाया।
  • वर्षा अपनी दोस्त और कजिन के साथ ट्रिप पर गई थी और नहाने से पहले चॉकलेट खाने के कुछ देर बाद अचानक बेसुध होकर गिर गई, जिसके कारण पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया।
  • पुलिस ने वर्षा के साथ ट्रिप पर गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों की पुष्टि की जाएगी।

कर्नाटक के हासन में एक 23 साल की महिला की मौत चर्चा का विषय बन गई है. महिला का नाम वर्षा है. बताया गया कि सकलेशपुर के एक लॉज में चॉकलेट खाने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई. पुलिस ने संदिग्ध हालात में युवती का शव लॉज से बरामद किया है. FIR दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. वर्षा के साथ ट्रिप पर गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
लॉज से शव मिला

मृतक वर्षा बेंगलुरु की रहने वाली थी. इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, वो बीती 11 सितंबर को अपने दोस्त और कजिन के साथ हेथुर के हीरियूर कुडीगे घूमने गई थीं. घटना के दिन वर्षा नहाने जाने वाली थीं. उसके पहले उन्होंने कथित तौर पर एक चॉकलेट खाई और बाथरूम की ओर जाने लगीं. लेकिन बाथरूम जाते समय ही वो अचानक बेसुध होकर गिर गईं और वहीं उनकी मौत हो गई.

सूचना मिलने पर सकलेशपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उसने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले में ‘Unnatural Death’ का केस दर्ज किया है. मौत की असल वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. वर्षा के दोस्त और कजिन से भी पूछताछ की जा रही है, जो उनके साथ ट्रिप पर गए थे.

Advertisement
शरीर पर बाहरी चोट 'नहीं'

मामले की पुष्टि हासन जिले के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) शुभान्विता ने की. SP ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया, ‘वर्षा चॉकलेट खाने के बाद नहाने जाने लगी. इसी दौरान वो अचानक गिर पड़ी और अचेत पड़ गई. वर्षा के शरीर पर किसी भी तरह की कोई बाहरी चोट नहीं मिली है.’

यह भी पढ़ें: मां-बाप से परेशान बेटी घर नहीं लौटी, फोन भी साथ नहीं रखा, फिर OTP की मदद से कैसे मिली?

SP ने आगे यह भी बताया कि वर्षा के माता-पिता को उनकी ट्रिप के बारे में जानकारी थी. उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगा.

Advertisement

वीडियो: मास्टर जी इन द न्यूज़रूम: भारत क्यों कहलाता था सोने की चिड़िया?

Advertisement