The Lallantop

'मातृभूमि' का अता-पता नहीं पर सलमान इसके एक और गाने की शूटिंग करने लगे!

इस गाने को पॉपुलर डांस कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस की देख-रेख में शूट किया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
'मातृभूमि' को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' के एक नए प्रमोशनल गाने की शूटिंग बॉस्को मार्टिस के कोरियोग्राफी में मुंबई के स्टूडियो में चल रही है, जिसमें सलमान और कई अन्य अभिनेता शामिल हैं।
  • फिल्म 'मातृभूमि' के रिलीज़ में देरी का मुख्य कारण सेंसर सर्टिफिकेट न मिलना और फिल्म में मौजूद एंटी-चाइनीज़ एलिमेंट को सरकार द्वारा ध्यान देने की स्थिति है।
  • सेंसर बोर्ड की मंजूरी न मिलने के कारण फिल्म के रिलीज़ की कोई आधिकारिक तिथि नहीं घोषित की गई है, और मेकर्स बोर्ड के निर्णय के बाद ही आगे की योजना बनाएंगे।

Maatrubhumi की रिलीज़ डेट अब तक सामने नहीं आई. मगर Salman Khan अपनी तरफ़ से इसके एक और प्रमोशनल गाने की शूटिंग में लग गए हैं. इसे Bosco Martis कोरियोग्राफ कर रहे हैं. उनके अलावा Mudassar Khan भी इस मूवी के कुछ गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं.

Advertisement

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान इस वक्त मुंबई में 'मातृभूमि' के एक नए गाने की शूटिंग कर रहे हैं. इसमें वो कई अन्य एक्टर्स, जो आर्मी जवानों की भेष-भूषा में होंगे, उनके साथ नज़र आएंगे. इस गाने को बॉस्को मार्टिस कोरियोग्राफ करेंगे. बॉस्को इससे पहले 'बैंग-बैंग', 'पठान' और 'वॉर' जैसी मूवीज़ में काम कर चुके हैं. सलमान स्टारर ‘पार्टनर’ की कोरियोग्राफी भी उन्होंने ही की है.

'मातृभूमि' भले अब तक रिलीज़ नहीं हो पाई हो. मगर मेकर्स समय-समय पर इसके गाने जरूर शेयर करते रहते हैं. वो 'मातृभूमि' वाले टाइटल सॉन्ग के अलावा 'मैं हूं', 'जय हिन्द', 'चांद देख लेना' और 'मेरा जी नहीं भरा' जैसे गाने रिलीज़ कर चुके हैं. इनके म्यूजिक कम्पोज़र हिमेश रेशमिया हैं, जबकि लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे हैं.  

Advertisement

वैसे, बॉस्को 'मातृभूमि' से जुड़े एकमात्र कोरियोग्राफर नहीं. उनके अलावा मेकर्स ने मुदस्सर खान को भी इस फिल्म के लिए ऑनबोर्ड किया है. 'दबंग' से सलमान के 'हमका पीनी है', 'बॉडीगार्ड' के 'देसी बीट', 'रेडी' के 'ढींका चिका' और 'प्रेम रतन धन पायो' के 'प्रेम लीला' के कोरियोग्राफर मुद्दस्सर ही थे. यानी सलमान के साथ उन्होंने खूब काम किया है. कुछ समय पहले फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में मुदस्सर ने बताया था कि उन्होंने 'मातृभूमि' का सबसे बड़ा गाना कोरियोग्राफ किया है. उसमें सलमान के अलावा 200 अन्य डांसर्स भी नजर आएंगे. मुंबई के एक स्टूडियो में पांच दिनों तक लगातार उसकी शूटिंग चली थी.

जहां तक 'मातृभूमि' की बात है, इस फिल्म को सरकार की तरफ़ से तो नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल गया. लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं आई है. फिल्म का एंटी-चाइनीज़ एलिमेंट ही इसकी सबसे बड़ी समस्या बन गया है. वैसे, कुछ समय पहले खबर आई थी कि सलमान और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया इस फिल्म के लिए 20 नवंबर और 04 दिसंबर में से कोई एक डेट चुनना चाहते हैं. लेकिन जब तक फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिल जाती, मेकर्स इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं करेंगे. 

वीडियो: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज़ डेट बदलेगी, सिनेमाघर में किससे टकराएगी?

Advertisement

Advertisement