Sanjay Dutt और Salman Khan की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ आ रही है. दोनों 1993 में रिलीज़ हुई Subhash Ghai की आइकॉनिक मूवी Khalnayak के सीक्वल में काम कर सकते हैं. संजय इसमें अपने बल्लू बलराम के रोल को कन्टिन्यू करेंगे. वहीं खबर है कि सलमान को Khalnayak Returns में एक पुलिस ऑफिसर वाले किरदार के लिए अप्रोच किया गया है.
संजय दत्त की सबसे विवादित फिल्म के सीक्वल में सलमान खान बनेंगे पुलिस ऑफिसर!
'खलनायक 2' की कहानी का आइडिया संजय दत्त को अपने जेल के दिनों में ही मिल गया था.

संजय ने अप्रैल 2026 में इस फिल्म को ऑफिशियली अनाउंस किया था. साथ में इसका फर्स्ट लुक टीज़र भी रिलीज़ किया. अब इस फिल्म के लिए सलमान से बात-चीत चल रही है. मिड डे ने सूत्रों के हवाले से बताया,
"ये कैरेक्टर खलनायक रिटर्न्स की कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा. ये रोल एक नेक पुलिसवाले का होगा, जो संजय वाले किरदार की मदद करेगा. अब इस मददगार किरदार को निभाने के लिए सलमान खान से बेहतर कौन हो सकता है? हालांकि ये कास्टिंग फाइनल नहीं हुई क्योंकि अभी स्क्रिप्ट पर काम चल ही रहा है."
सलमान ने 'वॉन्टेड', 'किक' और 'दबंग' जैसी कई फिल्मों में पुलिस ऑफिसर का रोल किया है. हालांकि, 'खलनायक रिटर्न्स' में उन्हें कैमियो के लिए अप्रोच किया गया है या फुल फ्लेजेड रोल के लिए, इस पर कोई अपडेट नहीं आई है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि माधुरी दीक्षित भी इस फिल्म में कैमियो करेंगी. वहीं, ओरिजिनल फिल्म डायरेक्ट करने वाले सुभाष घई इस बार केवल कंसल्टेंट की जिम्मेदारी में रहेंगे. डायरेक्टर का नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है. वैसे अगर सलमान इस मूवी में काम करने को तैयार होते हैं, तो सुभाष और वो 18 साल बाद साथ आएंगे. दोनों ने पहली और आखिरी बार 2008 में रिलीज़ हुई 'युवराज' में साथ काम किया था. सुभाष घई उस मूवी के डायरेक्टर थे.
संजय दत्त 'खलनायक' रिलीज़ होने के लगभग 33 साल बाद दोबारा इस मूवी से जुड़े हैं. लेकिन इसकी कहानी का आइडिया उन्हें दशकों पहले मिल गया था. दरअसल, मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस के बाद पुलिस ने संजय को इल्लीगल हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया था. उन्हें पांच साल की जेल की सजा हुई थी. एक बार उन्होंने वहां के 4000 कैदियों से पूछा कि अगर वो कभी 'खलनायक 2' बनाएं, तो कौन-कौन उसे देखना पसंद करेगा. इस पर सभी लोग एक साथ हाथ उठाने लगे.
ऐसे में संजय ने सभी कैदियों से कहा कि वो उन्हें एक-एक पन्ने का आइडिया भेजें. संजय के मुताबिक, उस वक्त उनके पास 4000 पन्ने जमा हो गए थे, जिसमें से एक आइडिया उन्हें बहुत पसंद आया. बाद में संजय जब पैरोल पर बाहर आए, तो उन्होंने सुभाष घई को वो आइडिया सुनाया. उन्हें भी वो कॉन्सेप्ट बढ़िया लगा और दोनों ने फैसला किया कि वो देर-सवेर 'खलनायक' का सीक्वल जरूर बनाएंगे.
वीडियो: संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' को सेंसर बोर्ड ने क्यों नहीं किया पास?













