Parineeti Chopra स्टारर Reporting Live कब रिलीज़ हो रही है? Ranbir Kapoor के जन्मदिन पर Ramayana के मेकर्स ने फैन्स को क्या रिटर्न गिफ्ट दिया? साथ ही ये भी जानिए कि क्या Shah Rukh Khan की King ने रिलीज़ से पहले ही 800 करोड़ रुपए कमा लिए हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
400 करोड़ में बनी शाहरुख खान की 'किंग' ने रिलीज़ से पहले ही कूट दिए 800 करोड़?
शाहरुख खान की 'किंग' ने ये पैसा कहां से कमाए, समझिए पूरा गणित.

# कब आएगी परिणीति चोपड़ा की 'रिपोर्टिंग लाइव'?
परिणीति चोपड़ा 'रिपोर्टिंग लाइव' मूवी में एक रिपोर्टर का रोल कर रही हैं, जो अपने कैमरामैन देवेन भोजानी के साथ अवैध रेत खनन की पड़ताल करती हैं. लेकिन जैसे-जैसे दोनों सच्चाई के करीब पहुंचते हैं, उनकी जान पर खतरा बढ़ता जाता है. ध्रुव त्रिपाठी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 9 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
# रणबीर के बर्थडे पर 'रामायण' का रिटर्न गिफ्ट
रणबीर कपूर के बर्थडे पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने BTS वीडियो रिलीज़ किया है. इसमें भगवान राम बनने के पीछे की उनकी तैयारी दिखाई गई है. वीडियो में इंटरनेशनल एक्शन एक्सपर्ट्स टेरी नोटरी और गाय नॉरिस के साथ उनके रिहर्सल की झलक भी मिली. रणबीर ने बताया कि ये उनके लिए सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है.
# रिलीज़ से पहले ही 50 करोड़ कमाएगी दृश्यम 3?
'दृश्यम: द कन्क्लुज़न' ने पहले तीन दिनों की अडवांस बुकिंग में 17.07 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसमें से 8.81 करोड़ पहले दिन यानी 02 अक्टूबर के हैं. ब्लॉक सीट्स मिलाने पर ये आंकड़ा 10.86 करोड़ रुपए पहुंच जाता है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है.
# विनोद कापड़ी की 'पायर' कब होगी रिलीज़?
नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर विनोद कापड़ी की मूवी 'पायर' 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज़ होगी. इसमें उत्तराखंड के कुमाऊं में बसे एक ऐसे बुजुर्ग कपल की कहानी है, जिनके बच्चे बेहतर भविष्य की तलाश में दूर चले गए हैं. फिल्म के लीड एक्टर 80 साल के पदम सिंह कापड़ी और 70 साल की हीरा देवी हैं. दोनों इससे पहले कभी कैमरे के सामने नहीं आए. फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विनर माइकेल डाना ने दिया है. लिरिक्स गुलज़ार ने लिखे हैं.
# 'किंग' ने रिलीज़ से पहले कमा लिए 800 करोड़?
क्या शाहरुख खान स्टारर 'किंग' ने रिलीज़ से पहले ही 800 करोड़ रुपए कमा लिए हैं? सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है. इसके मताबिक, ऑल इंडिया थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़, OTT राइट्स 260 करोड़ और टीवी राइट्स 150 करोड़ रुपए में बिके. वहीं म्यूजिक राइट्स से फिल्म ने करीब 50 करोड़ रुपए जुटाए हैं. फिल्म के ओवरसीज़ थिएट्रिकल राइट्स को 90 करोड़ में बेचने का दावा किया जा रहा है. इन सबको जोड़ दें तो 'किंग' रिलीज़ से पहले ही 800 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता.
# ‘एवेंजर्स: एंडगेम ऑनकोर’ ने की तगड़ी कमाई
‘एवेंजर्स: एंडगेम ऑनकोर’ की री-रिलीज़ ने पैसों की बारिश कर दी है. इसने पूरी दुनिया से अब तक 86 मिलियन डॉलर यानी 768 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, भारत से इसने 30 करोड़ 11 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया है.
वीडियो: शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'राका' की तारीफ करते हुए क्या कहा?











