The Lallantop

क्या 'रामायण' की राह का रोड़ा बनेगी रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर'? फैन्स की चिंता बढ़ी

'रामायण' की रिलीज से ऐन पहले 'लव एंड वॉर' से रणबीर का रोमैंटिक सॉन्ग रिलीज़ हो सकता है. जो कि 'रामायण' के बने-बनाए माहौल को प्रभावित करेगा!

Advertisement
post-main-image
दशहरा के मौके पर 'रामायण' का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज़ होने वाले है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी और प्रोड्यूसर निधि परमार ने इंडियन आर्मी के पहले महिला बैच की 25 जांबाज़ महिलाओं की कहानी पर आधारित फिल्म 'रगड़ा पच्चीस' बनाने का ऐलान किया है।
  • फिलहाल यह निर्णय इस पृष्ठभूमि में आया है कि इंडियन आर्मी ने पहली एक्सपेरिमेंटल महिला बैच की कहानी को बड़ा प्लेटफॉर्म देने के लिए स्क्रिप्ट को मंजूरी दी है और कास्टिंग प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
  • इस फिल्म की पूरी शूटिंग चेन्नई में एक ही लोकेशन पर होगी, और इससे इंडियन आर्मी में महिलाओं के योगदान और उनके अनुभव पर व्यापक चर्चा और जागरूकता बढ़ाने के कदम उठाए जाएंगे।

क्या Ranbir Kapoor की फिल्म Love And War ही Ramayana की राह का रोड़ा बनने वाली है? इंडियन आर्मी के पहले महिला बैच पर कौन फिल्म बना रहा है? Ayushmann Khurrana की फिल्म Yeh Prem Mol Liya के ओवरसीज़ डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स किसने खरीदे. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'द ओडिसी' ने यूनिवर्सल स्टूडियो को किया मालामाल

हॉलीवुड स्टूडियो यूनिवर्सल ने साल 2026 में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 5 बिलियन डॉलर यानी करीब 44 हजार करोड़ रुपये कमाए हैं. इसमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का सबसे बड़ा योगदान रहा. इस फिल्म ने 1.7 बिलियन डॉलर यानी 16.31 हजार करोड़ रुपये कमाए. यूनिवर्सल इससे पहले 2015 और 2017 में भी 5 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुका है.  

Advertisement

# 'एवेंज़र्स-एंडगेम ऑनकोर' ने ब्रैट पिट की फिल्म को पछाड़ा

सात साल बाद सिनेमाघरों में लौटी ‘एवेंजर्स: एंडगेम ऑनकोर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में दुनियाभर से 86 मिलियन डॉलर यानी करीब 760 करोड़ रुपये कमाए. इसने ओपनिंग वीकेंड की कमाई में ब्रैड पिट की ‘हार्ट ऑफ द बीस्ट’ और रॉबर्ट पैटिन्सन की ‘प्राइमटाइम’ को पीछे छोड़ दिया. ‘ऑनकोर’ में चार मिनट की नई फुटेज और ‘एवेंज़र्स: डूम्सडे’ की झलक भी दिखाई गई है.

# इंडियन आर्मी के पहले महिला बैच पर बन रही फिल्म

Advertisement

‘श्रीकांत’ के मेकर्स अब इंडियन आर्मी की 25 जांबाज़ महिलाओं की कहानी बड़े पर्दे पर ला रहे हैं. डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी और प्रोड्यूसर निधि परमार हीरानंदानी ने अपनी अगली फिल्म ‘रगड़ा पच्चीस’ का ऐलान किया है. फिल्म इंडियन आर्मी की पहली एक्सपेरिमेंटल महिला बैच की 25 लड़कियों की कहानी बताएगी. आर्मी ने स्क्रिप्ट को मंज़ूरी दे दी है और कास्टिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है. इसकी पूरी शूटिंग चेन्नई में एक ही लोकेशन पर होगी.

# क्या 'लव एंड वॉर' बनेगी 'रामायण' की राह का रोड़ा?

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज़ में अब करीब एक महीने का समय बचा है. मेकर्स भी फिल्म के प्रमोशन में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. हाल ही में मिस्टर बीस्ट के साथ बड़ा इवेंट किया और फिल्म के नए पोस्टर्स भी रिलीज़ किए गए. लेकिन इसी बीच रणबीर की एक और फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर ऐसा सवाल उठ गया है, जो ‘रामायण’ के मेकर्स के लिए टेंशन की वजह बन सकता है. दरअसल, संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ के पोस्टर्स हाल ही में सामने आए हैं. साथ ही खबर है कि अक्टूबर में फिल्म का एक गाना भी रिलीज़ किया जाएगा. यानी ‘रामायण’ की रिलीज़ से ठीक पहले रणबीर का एकदम रोमैंटिक अवतार दर्शकों के सामने होगा. बस यही बात कुछ फैन्स को खटक रही है. सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने लिखा कि जब दर्शक रणबीर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो ‘रामायण’ की रिलीज़ से पहले उनका कोई रोमैंटिक गाना नहीं आना चाहिए. अब सवाल ये है कि ‘लव एंड वॉर’ का ये प्रमोशन ‘रामायण’ के लिए बने माहौल पर असर डालेगा या फिर दोनों फिल्मों की चर्चा अलग-अलग चलती रहेगी! इस सवाल का जवाब आने वाला समय देगा. 

# 'रामायण' के नए पोस्टर्स ने इंटरनेट पर मचाया हल्ला

'रामायण' के प्रमोशन ने एक बार फिर इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. मिस्टर बीस्ट के साथ हुए स्पेशल इंटरैक्शन के बाद मेकर्स ने फिल्म के दो नए पोस्टर रिलीज़ किए. एक पोस्टर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे- राम, सीता और लक्ष्मण के रोल में नज़र आ रहे हैं. वहीं, दूसरे पोस्टर में यश का रावण वाला लुक सामने आया है. नितेश तिवारी की ये फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में आएगा.

# YRF ने खरीदे ‘ये प्रेम मोल लिया’ के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स

सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर बड़ा अपडेट आया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, यश राज फिल्म्स ने इसके ओवरसीज़ डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स हासिल कर लिए हैं. हालांकि भारत के डिस्ट्रिब्यूशन पर फैसला अभी बाकी है. आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर ये फिल्म 27 नवंबर, 2026 को रिलीज़ होगी.

वीडियो: ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर’ वाला फॉर्मूला क्यों पकड़ा? 4 नवंबर का खेल समझिए

Advertisement