The Lallantop

नानी की 'द पैराडाइज़' ने गर्दा उड़ाया! पहले ही दिन कूट दिए 76 करोड़ रुपए

‘द पैराडाइज़’ को बिना ट्रेलर के ही रिलीज़ किया गया था.

Advertisement
post-main-image
‘द पैराडाइज़’ में राघव जुयाल विलन बने हैं.

Nani स्टारर The Paradise ने पहले दिन कितने रुपए का कलेक्शन किया है? क्या SS Rajamouli की Varanasi में राम और कुंभकरण के बीच महायुद्ध देखने को मिलेगा? Mrunal Thakur की Pooja Meri Jaan को सेंसर बोर्ड ने कौनसा सर्टिफिकेट दिया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# सिडनी स्वीनी की 'हॉलो' में बेलमॉन्ट कैमेली की एंट्री

‘ऑफ कैंपस’ फेम बेलमॉन्ट कैमेली अब सिडनी स्वीनी के साथ हॉरर फिल्म ‘हॉलो’ में नज़र आएंगे. डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, कैमेली फिल्म में ब्रॉम बोन्स का रोल करेंगे. ‘हॉलो’ वॉशिंगटन इरविंग की क्लासिक कहानी ‘द लीजेंड ऑफ स्लीपी हॉलो’ से इंस्पायर्ड है. इसकी रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है.

Advertisement

# ‘ग्रेमलिन्स 3’ की रिलीज़ डेट आगे बढ़ी

‘ग्रेमलिन्स 3’ की रिलीज़ डेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है. पहले ये फिल्म 19 नवंबर, 2027 को रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन अब इसकी रिलीज़ करीब एक साल आगे खिसका दी गई है. वॉर्नर ब्रदर्स के मुताबिक ये फिल्म अब 6 अक्तूबर, 2028 को सिनेमाघरों में आएगी. तीसरे पार्ट में क्रिस कोलंबस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की भूमिका में हैं. जबकि हैना मार्क्स इसकी राइटर हैं.  

# बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान का निधन

Advertisement

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और कॉमेडियन मुश्ताक खान का निधन हो गया. उन्होंने बीते रोज़ यानी 24 सितंबर को मुंबई में आखिरी सांस ली. मुश्ताक खान ने दशकों तक हिंदी फिल्मों और टीवी में काम किया. उनकी यादगार फिल्मों में 'वेलकम' ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘जोड़़ी नंबर 1’, ‘स्त्री 2’, ‘गदर 2’ और ‘जाट’ जैसी फिल्में शामिल हैं. सनी देओल, अनुपम खेर और अनीस बज़्मी जैसे दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

# मृणाल ठाकुर की ‘पूजा मेरी जान’ का ट्रेलर रिलीज़

मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका रनटाइम 1 घंटे 57 मिनट 32 सेकंड है. फिल्म में मृणाल के साथ हुमा कुरैशी और विजय राज भी हैं. नवजोत गुलाटी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2 अक्टूबर को सीधे ZEE5 पर रिलीज़ होगी.

# राजामौली की 'वाराणसी' में होगा राम-कुंभकरण का महायुद्ध?

SS राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग जोरों से चल रही है. फिल्म की कहानी का मोटा-मोटा अंदाजा भी लोगों को लग गया है. अब सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि 'वाराणसी' में भी 30 मिनट रामायण वाला महायुद्ध सीक्वेंस देखने को मिलने वाला है. खुद राजामौली के पिता और फिल्म के लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद भी इसकी पुष्टि कर चुके हैं. बीते दिनों एक पब्लिक फैन इंटरैक्शन में उन्होंने बताया था कि फिल्म में 30 मिनट का वॉर सीक्वेंस होगा. जो राम और कुंभकर्ण के बीच हुए भीषण युद्ध पर बेस्ड होगा. कहानी के बारे में खुद राजामौली ने बताया था कि फिल्म तीन टाइम लाइन्स में चलेगी. जिसकी कहानी बनारस से शुरू होगी और अफ्रीका-अंटार्कटिका के बाद प्राचीन रोम होते हुए वापस बनारस लौट आएगी. अब 'वाराणसी' में भी रामायण के 30 मिनट के महायुद्ध सीक्वेंस को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं. ये फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज़ होगी.

# 'द पैराडाइज़' ने पहले दिन ही कमा डाले 76 करोड़

‘द पैराडाइज़’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक नानी और राघव जुयाल स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन भारत से 46 करोड़ 25 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 54 करोड़ 90 लाख रुपए रहा है. फिल्म ने 22 करोड़ रुपए ओवरसीज़ कमाए हैं. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 76 करोड़ 90 लाख रुपए पहुंच गया है. 

वीडियो: Sahil Shukla की नानी ने मीडिया को क्या बताया?

Advertisement