The Lallantop

Locarno Festival में शाहरुख ने ऐसा क्या कहा कि जनता तालियां पीटती रह गई

Shah Rukh Khan कहते हैं कि ये जो अवॉर्ड उन्हें दिया जा रहा है वो उसका नाम भी ठीक तरह से नहीं ले पा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
लोकार्नो फेस्टिवल में पहुंचे शाहरुख को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया.

Shah Rukh Khan को Locarno Film Festival में Pardo Alla Carriera Award मिला है. शाहरुख पहले इंडियन एक्टर हैं जिन्हें उनके सिनेमा में योगदान के लिए इस सम्मान से नवाज़ा गया है. इस अवॉर्ड नाइट के बाद शाहरुख खान की स्पीच का एक क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. जिसमें ना सिर्फ शाहरुख लोगों को धन्यवाद दे हैं बल्कि प्यार से उन्हें समझाते भी नज़र आ रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शुरुआत में शाहरुख कहते हैं कि ये जो अवॉर्ड उन्हें दिया जा रहा है. जिसका मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है, असल में वो उस अवॉर्ड का ठीक तरह से नाम भी नहीं ले पा रहे हैं. शाहरुख ने ज्यूरी और जनता का शुक्रिया कहा कि इस अवॉर्ड के लिए उन्हें चुना गया है. शाहरुख ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा,

''मैं इस अवॉर्ड को पूरी मानवियता से, पूरी खुशी से और पूरी विनम्रता से स्वीकार करता हूं. इस एक वादे के साथ कि जनता और ऐसे अवॉर्ड्स अगर मुझे प्रेरित करते रहेंगे तो मैं आप सभी के लिए आगे भी बहुत मेहनत करूंगा. आपके इमोशन्स और आपके प्यार के लिए एक और शॉट दूंगा, एक और टेक दूंगा. मैं आप सभी का शुक्रिया कहना चाहता हूं दिल से और पूरी इंडिया की तरफ से. नमस्कार और धन्यवाद.''

Advertisement

इसके बाद शाहरुख स्टेज पर खड़ी एंकर के पास जाते हैं और उनसे कहते हैं कि प्लीज़ मुझे इस अवॉर्ड के नाम को बोलना सिखाइए. एंकर धीरे-धीरे करके शब्द बोलती है और शाहरुख उसे रिपीट कहते हैं. फिर मज़ाकिया अंदाज़ में कहते हैं-

''अगली बार जब मुझे ऐसा कोई अवॉर्ड दीजिएगा तो प्लीज़ उसका नाम थोड़ा छोटा रखिएगा.''

शाहरुख की स्पीच के बीच में ही भीड़ से एक फैन ने चीखकर आई लव यू कहा, जिसके बाद शाहरुख ने प्यार से उसकी क्लास लगा दी. शाहरुख ने कहा,

Advertisement

''मैं भी आपसे प्यार करता हूं लेकिन ये ड्रामा हम बाद में करेंगे. हम लोकार्नो फेस्टिवल में हैं. अभी हमें थोड़ा सा इंटलैक्च्युल लगना होगा.''

ख़ैर, 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल्स की अनाउंसमेंट महीने भर पहले ही हो गई थी. शाहरुख की फिल्म 'देवदास' को भी इसमें दिखाई गई. 

वीडियो: IPL 2025 मेगा ऑक्शन मीटिंग में नेस वाडिया पर भड़के शाहरुख खान, वाडिया क्या बोले?

Advertisement