The Lallantop

क्रिस्टोफर नोलन ने 'द ओडिसी' का पूरा बजट पहले वीकेंड में ही वसूल लिया!

'द ओडिसी' भारत में क्रिस्टोफर नोलन की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है.

Advertisement
post-main-image
'द ओडिसी' को 91 दिनों में शूट किया गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 'द ओडिसी' फिल्म ने 17 जुलाई को रिलीज़ होने के बाद तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 2550 करोड़ रुपए की कमाई कर प्रोडक्शन बजट 2300 करोड़ रुपए से अधिक वसूल लिया।
  • फिल्म का निर्माण लगभग 2300 करोड़ रुपए की लागत से हुआ था और इसका लक्ष्य वैश्विक स्तर पर एक बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल करना था, जिससे यह अपेक्षा के अनुरूप बनी।
  • इसके पहले सप्ताहांत के दौरान भारत में 73.19 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 'द ओडिसी' क्रिस्टोफ़र नोलन की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई, जिससे आगे की कमाई बढ़ने की संभावनाएं हैं।

जैसी कि उम्मीद थी, Christopher Nolan की The Odyssey ने दुनिया भर में धूम मचा दी है. करीब 2300 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अपना पूरा बजट केवल तीन दिनों में रिकवर कर लिया. इतना ही नहीं, ये भारत में भी जबरदस्त कमाई कर रही है. यहां इस मूवी ने तीन दिनों में 70 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं.

Advertisement

'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. सैकनिल्क के मुताबिक, पहले दिन यानी शुक्रवार को इसने भारत में 20.76 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और इसने 26.27 करोड़ छाप दिए. रविवार को भी नोलन की इस मूवी ने 26.16 करोड़ रुपए कमाए हैं. इस तरह पहले वीकेंड पर 'द ओडिसी' ने इंडियन मार्केट में ग्रॉस 73.19 करोड़ पीट डाले.

भारत में ‘द ओडिसी’ की सबसे ज्यादा कमाई इसके इंग्लिश वर्जन से हुई है. इसमें मूवी ने 48.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. तेलुगु वर्जन में इसने 3.40 करोड़, तमिल में 2.15 करोड़ और हिंदी में नेट 7.25 करोड़ कमाए हैं. फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही 73.19 करोड़ छाप दिए. ये भारत में नोलन की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली मूवी भी बन गई है. इस दौरान फिल्म ने 17.50 करोड़ से शुरुआत करने वाली 'ओपनहाइमर' को पीछे छोड़ दिया. इतना ही नहीं, ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के मामले में भी ये इंडियन मार्केट में उनकी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है.

Advertisement

जहां तक इंटरनेशनल मार्केट की बात है, हर तरफ इस फिल्म का डंका बज रहा है. पहले वीकेंड तक इसने वर्ल्डवाइड 2550 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. खास बात ये है कि फिल्म ने अपना प्रोडक्शन बजट केवल तीन दिनों में ही वसूल लिया. इस मूवी को 2300 करोड़ रुपए में बनाया गया था. वहीं रिलीज़ के पहले तीन दिनों में ही इसने 2550 करोड़ से ज्यादा छाप दिए. ये वीकेंड कलेक्शन के हिसाब से नोलन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है. उनकी लास्ट रिलीज़ 'ओपनहाइमर' ने अपने पूरे रनटाइम में वर्ल्डवाइड 7925 करोड़ रुपए कमाए थे. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 'द ओडिसी' इस आंकड़े को बेहद आसानी से पार कर उनके करियर की सबसे बड़ी मूवी बन जाएगी.

वीडियो: 'ओडिसी' जिस पर Christopher Nolan 2100 करोड़ की फिल्म बनाने जा रहे हैं.

Advertisement
Advertisement