नई पीढ़ी Archana Puran Singh को अधिकतर The Great Indian Kapil Show से जोड़कर देखती है. वो सालों से Kapil Sharma के शो में जज की कुर्सी पर विराजमान हैं. दूसरी तरफ़, वो बतौर एक्टर Agneepath, Raja Hindustani और Mohabbatein जैसे कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी रह चुकी हैं. बावजूद इसके, पिछले दस सालों में उन्हें ना के बराबर फिल्म ऑफर्स मिले हैं.
"पिछले 10 सालों में मुझे कोई फिल्म ऑफर नहीं मिला"
अर्चना पूरन सिंह ने बताया उन्हें लगा था कि उनके पास फिल्मों की लाइन लग जाएगी. इसलिए 'दी कपिल शर्मा शो'....


अर्चना आज टीवी इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक हैं. पिछले कई सालों से उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस', 'द कपिल शर्मा शो' और अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में काम किया है. कपिल के शो में वो जज के रोल में रहती हैं. हालांकि वहां उन्हें किसी को जज नहीं करना होता. खैर, अर्चना का मानना है कि वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं. बावजूद इसके, उन्हें अब फिल्म के ऑफर्स नहीं आते. अच्छा काम करने के बावजूद मेकर्स उन्हें कभी-कभार ही ढंग के रोल देते हैं.
2012 में रिलीज़ हुई रोहित शेट्टी की 'बोल बच्चन' में अर्चना को लोगों ने पसंद किया था. उम्मीद थी कि उन्हें आगे बहुत काम मिलेगा, पर हुआ इसके ठीक उलट. न्यूज 18 से हुई बातचीत में अर्चना बताती हैं,
"बोल बच्चन रिलीज़ होने के बाद कई ट्रेड एनलिस्ट्स ने मुझे फोन करके कहा था कि अब मेरे पास फिल्मों की लाइन लग जाएगी. मैंने उनसे मज़ाक में कहा था कि जैसे ही पहला ऑफर आएगा, मैं आपको सबसे पहले फोन करूंगी. लेकिन 10 साल बीत गए और मुझे उन्हें फोन करने की कोई वजह ही नहीं मिली. ऐसा इसलिए क्योंकि इन 10 सालों में मुझे एक भी फिल्म का ऑफर नहीं मिला. हमारी फिल्म इंडस्ट्री के काम करने का तरीका ही कुछ अलग है."
वो आगे कहती हैं,
"मुझे ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर तो मिलते हैं, लेकिन एक्टिंग के ऑफर अब भी नहीं आ रहे. टोस्टर के बाद भी ऐसा नहीं हुआ कि मेरे पास फिल्मों की भरमार लग गई हो. अभी तक कोई दमदार रोल नहीं मिला है. मैं सभी फिल्ममेकर्स से फिर कहना चाहूंगी कि मैं एक्टिंग करना चाहती हूं. लेकिन हमारी फिल्म इंडस्ट्री का तरीका थोड़ा अलग है. शायद यही यहां का सिस्टम भी है."
ऐसा नहीं है कि अर्चना को पिछले एक दशक में बिल्कुल भी काम नहीं मिला. 'बोल बच्चन' के बाद वो 'किक' (2014), 'हाउसफुल 4' (2019), विकी विद्या का वो वाला वीडियो (2024) और 'टोस्टर' (2026) जैसी कुछेक अन्य फिल्मों में नजर आई हैं. लेकिन वो इनसे संतुष्ट नहीं. उनका मानना है कि वो अब भी काफी काम कर सकती हैं. मगर उन्हें अच्छे रोल्स नहीं दिए जा रहे. ऐसा क्यों है, इसकी वजह उन्होंने खुद बताई है. अर्चना के मुताबिक, अधिकतर फिल्ममेकर्स को लगता है कि वो अभी कपिल शर्मा का शो कर रही हैं, इसलिए उन्हें डेट्स नहीं दे पाएंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि शो की शूटिंग लगातार होती है और उसके बीच अर्चना का 15 दिन के फॉरेन शेड्यूल पर जाना संभव नहीं. यही कारण है कि उन्हें अब फिल्मों के ऑफर नहीं दिए जाते. हालांकि 24 जुलाई से वो ‘आदर्श बाल विद्यालय’ सीरीज़ में जरूर नज़र अने वाली हैं.
वीडियो: अर्चना पूरन सिंह क्यों नीना गुप्ता की तरह डायरेक्टर्स से काम मांगना चाहती हैं











