The Lallantop

'टाइगर वर्सेज़ पठान' से पहले सुहाना के साथ फिल्म बनाएंगे शाहरुख

बताया जा रहा है कि शाहरुख और सुहाना की एक्शन फिल्म की शूटिंग नवंबर 2023 से शुरू होने वाली है. फिल्म में शाहरुख एक्स्टेंडेड कैमियो करने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
सुहाना की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Shah Rukh Khan अपनी बेटी Suhana Khan को लेकर एक बड़े लेवल की एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिल्म के लीड रोल में सुहाना ही होंगी. शाहरुख का बस एक्स्टेंडेड कैमियो होने वाला है. ये एक स्पाई एक्शन फिल्म होने वाली है. इंडिया टुडे की पिछली रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना यहां एक एजेंट के रोल में नज़र आएंगी. वहीं शाहरुख उनके हैंडलर बनेंगे. ये वो शख्स होता है, जो मैदान पर गए एजेंट की बैकएंड से मदद करता है. बेसिकली सारा एक्शन सुहाना के हिस्से ही आएगा. इस फिल्म को ‘कहानी’ फेम सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे. बॉलीवुड हंगामा में छपी खबर के मुताबिक नवंबर 2023 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने बताया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को शाहरुख मार्च 2024 तक पूरा करना चाहते हैं. उसके बाद वो सलमान खान के साथ ‘टाइगर वर्सेज़ पठान’ शुरू करेंगे. सुजॉय घोष वाली फिल्म नवंबर में शुरू होगी और उसकी शूटिंग इंडिया और विदेशों में करीब छह महीनों तक चलेगी. रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट सुहाना को बड़े परदे पर लॉन्च करने के लिए ऐम्बिशियस फिल्म बनाने जा रहा है. 

इस फिल्म को शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. ‘पठान’ की बम्पर कामयाबी के बाद सिद्धार्थ आनंद की एक्शन वाले स्पेस में पुख्ता इमेज बन चुकी है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख इसी वजह से उन्हें सुहाना वाली फिल्म पर चाहते थे. ये एक स्टाइलिश फिल्म है. ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि स्क्रिप्ट के एक्शन ब्लॉक्स, स्टंट डिज़ाइन सिद्धार्थ आनंद की देखरेख में रचे जाएं. प्लान है कि इस फिल्म को साल 2024 के अंत में रिलीज़ किया जाएगा. अगले साल के आखिरी वाले महीने पहले से ही पैक हैं. 

Advertisement

यह भी पढिए - शाहरुख-सुहाना खान की फिल्म को वो डायरेक्टर बनाएंगे, जिन्होंने कमाल की थ्रिलर फ़िल्में दी हैं 

बताया जा रहा है कि आमिर खान की कमबैक फिल्म ‘सितारे ज़मीं पर’ भी दिसम्बर 2024 में सिनेमाघरों में उतरेगी. अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को भी दिसम्बर में लाने का प्लान है. ऐसे में सुहाना-शाहरुख की फिल्म किस स्लॉट में रिलीज़ होगी, ये देखना होगा. बाकी काम की बात करें तो सुहाना की पहली फिल्म ‘द आर्चीज़’ 07 दिसम्बर 2023 को नेटफ्लिक्स पर आ रही है. हाल ही में फिल्म से पहला गाना ‘सुनो’ भी रिलीज़ हुआ है. दूसरी ओर शाहरुख ‘टाइगर 3’ में नज़र आने वाले हैं. फिल्म में उनका कैमियो होगा वहां वो टाइगर को पाकिस्तान से बचाकर लाएंगे. सुजॉय घोष वाली फिल्म से फ्री हो जाने के बाद वो अगले साल अप्रैल या मई से ‘टाइगर वर्सेज़ पठान’ की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं. 

वीडियो: शाहरुख खान ने जवान सक्सेस ईवेंट में बताया, उन्होंने आर्यन खान, सुहाना खान की कौन-सी सलाह मानी

Advertisement

Advertisement