The Lallantop

'किंग' को मिली शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी म्यूजिक डील

'किंग' से ज़्यादा महंगा म्यूजिक केवल 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' का ही है.

Advertisement
post-main-image
'किंग' को 350 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया जा रहा है.

Shah Rukh Khan स्टारर King पर रिलीज़ से महीनों पहले ही पैसों की बारिश शुरू हो गई. पहले फिल्म को रिकॉर्डतोड़ थिएट्रिकल डील मिली. अब फिल्म के म्यूजिक राइट्स भी काफी ऊंचे दाम पर बिके हैं. खबर है कि मेकर्स ने Zee Music के साथ शाहरुख के करियर की सबसे महंगी म्यूजिक डील साइन की है. ये देश की तीसरी सबसे बड़ी डील भी है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# ‘किंग’ के म्यूजिक राइट्स कितने में बिके?

'किंग' की रिलीज़ को अभी छह महीने का समय बाकी है. लेकिन मार्केट में इसकी डिमांड बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, ज़ी म्यूजिक ने 45 करोड़ रुपये चुकाकर इसके सभी गानों के राइट्स खरीद लिए हैं. शाहरुख के साढ़े तीन दशक लंबे करियर में कई चार्टबस्टर गाने शामिल हैं. मगर इतने पैसे उनकी किसी भी मूवी के म्यूजिक राइट्स को नहीं मिले. खास बात ये है कि इस डील के बाद 'किंग' भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी म्यूजिक डील पाने वाली फिल्म बन गई है.

Advertisement

# थलपति विजय की ‘जन नायगन’ को किया टॉप 3 से बाहर

'किंग' ने तीसरे नंबर पर रही थलपति विजय की 'जन नायगन' को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक, उस मूवी के म्यूजिक राइट्स 36 करोड़ रुपये में बिके थे. लेकिन शाहरुख की एंट्री के बाद वो टॉप 3 से बाहर हो गई. अब 'किंग' से ऊपर केवल अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' है. 'पुष्पा 2' के गानों के बदले मेकर्स को टी-सीरीज़ से 55 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं शाश्वत सचदेव के कंपोजिशन से सजे 'धुरंधर 2' के लिए टी-सीरीज़ ने 58 करोड़ चुकाए थे. हालांकि बॉलीवुड हंगामा अपनी रिपोर्ट में ये आंकड़ा 27 करोड़ का बताया था. इसलिए असली कीमत क्या है, ये केवल मेकर्स ही बता सकते हैं.

# ज़ी और शाहरुख 9 साल बाद साथ आए

Advertisement

रही 'किंग' की बात, तो ज़ी ने लंबे समय बाद शाहरुख की किसी फिल्म पर रुमाल रखा है. लास्ट टाइम उन्होंने 2017 में आई 'रईस' के राइट्स खरीदे थे. उसके गाने खूब पॉपुलर रहे. अब वो साथ आकर इतिहास दोहराना चाहते हैं. अब 45 करोड़ रुपए कोई साधारण रकम तो होती नहीं है. ऐसे में फिल्म के म्यूजिक कम्पोजर्स सचिन-जिगर पर चार्टबस्टर एल्बम डिलीवर करने का प्रेशर रहेगा.

# ‘किंग’ ने बेचे देश के सबसे महंगे थिएट्रिकल राइट्स

वैसे, शाहरुख ने हाल ही में 'किंग' के थिएट्रिकल राइट्स PEN मरुधर को बेचे हैं. बदले में उन्हें 250 करोड़ रुपये मिले. ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. ‘किंग’ को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं.

वीडियो: शाहरुख खान स्टारर 'किंग' के क्लाइमैक्स-गाने हुए लीक, तो सिद्धार्थ आनंद ने कर दी ये अपील

Advertisement