The Lallantop

'टॉक्सिक' पर बोलीं कियारा आडवाणी- "सेट पर हाय-हैलो करने पर भी मनाही थी..."

कियारा ने बताया कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने उनके रोल के लिए उन पर सख्त पाबंदियां लगाई थीं.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया ने भी काम किया है.

Yash स्टारर Toxic में Kiara Advani अहम किरदार निभा रही हैं. वो इस मूवी को अपने सबसे इंटेंस एक्सपीरियंस में से एक बताती हैं. उनके मुताबिक, डायरेक्टर Geetu Mohandas ने उन्हें सेट पर किसी से 'हाय-हैलो' करने से भी रोक दिया था. वहीं इसे दो अलग-अलग भाषाओं में शूट करते हुए भी उन्हें काफी दिक्कतें आ रही थीं. कियारा बताती हैं कि 'टॉक्सिक' के कन्नड़ा डायलॉग्स बोलने से पहले वो पूरी रात डायलॉग्स रटती रहती थीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# डायरेक्टर ने कियारा आडवाणी को बात करने से क्यों रोक दिया?

बॉम्बे टाइम्स से हुई बातचीत में कियारा ने कहा कि गीतू मोहनदास ने उन्हें सेट पर कैजुअल बातचीत करने से मना किया था. इतना ही नहीं, शूटिंग से पहले नॉर्मल हाय-हैलो करने पर भी रोक लगाई गई थी. ऐसा इसलिए ताकि एक्टिंग करते हुए कियारा का ध्यान न भटके. उनके मुताबिक, गीतू ने उनसे कहा था कि अगले दिन जब वो सेट पर आएं, तो अपने कैरेक्टर के मूड में ही रहें. आमतौर पर कियारा सबसे हंस-खेलकर बातें करती थीं. लेकिन इस नियम के कारण वो बाकियों से तो क्या, खुद अपनी टीम से भी बात नहीं कर पा रही थीं. कियारा बताती हैं कि गीतू ने उन पर ऐसी पाबंदी इसलिए लगाई, ताकि सीन करते हुए वो ज्यादा नैचुरल और इम्पैक्टफुल लगें.  

Advertisement

# कियारा को ‘टॉक्सिक’ में काम करते हुए क्या दिक्कतें आईं?

कियारा ने 'टॉक्सिक' को अपने सबसे मुश्किल प्रोफेशनल अनुभवों में से एक बताया. खासकर इसकी भाषा की वजह से. दरअसल, यश इस मूवी को ग्लोबल ऑडियंस तक ले जाना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने ओरिजिनल लैंग्वेज कन्नड़ा के अलावा इंग्लिश में भी इसे साथी ही शूट किया है. रही बाकी भाषाओं की बात, तो उनमें फिल्म को डब किया जाएगा. खैर, कियारा बताती हैं कि उन्हें एक ही सीन दो बार शूट करना पड़ता था. वो एक बार इंग्लिश में डायलॉग बोलकर आतीं और फिर वही सीन दोबारा कन्नड़ा में भी करतीं. ये उनके लिए काफी चैलेंजिंग था.

# कियारा ने कन्नड़ा डायलॉग्स की तैयारी कैसे की? 

Advertisement

चूंकि कियारा की फर्स्ट लैंग्वेज कन्नड़ा नहीं, न ही वो इस भाषा में बहुत फ्लूएंट हैं, इसलिए उन्हें कन्नड़ा डायलॉग्स रटने पड़ते थे. हर सीन से पहले वो पूरी रात अपने डायलॉग्स याद करती थीं.  उनका कहना है कि भाषा अलग होने के बावजूद वहां के लोगों की सोच, काम करने का तरीका और प्रोफेशनल वैल्यूज़ काफी हद तक उनकी ही तरह का है.

# ‘टॉक्सिक’ की रिलीज़ डेट को लेकर उधेड़-बुन 

रही 'टॉक्सिक' की बात, ये फिल्म पहले 19 मार्च को 'धुरंधर 2' के साथ आने वाली थी. मगर फिर मेकर्स ने मिडल ईस्ट युद्ध का हवाला देकर इसे 04 जून तक के लिए पोस्टपोन कर दिया. जैसे-जैसे ये डेट करीब आई, यश ने फिल्म को फिर आगे बढ़ा दिया. तर्क ये दिया गया कि मेकर्स फिल्म को ग्लोबल मार्केट में ले जाना चाहते हैं. इसलिए उसके मुफीद रिलीज़ डेट की तलाश चल रही है. इस खबर के लिखे जाने तक ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है. लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स इसे 15 अगस्त के आसपास लाने पर विचार कर रहे. अगर ऐसा हुआ, तो ये फिल्म सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के साथ टकराएगी.

वीडियो: यश की ‘टॉक्सिक’ ने ‘रामायण’, ‘किंग’, ‘मातृभूमि’ को पछाड़ा

Advertisement