The Lallantop

इम्तियाज़ अली ने दीपिका को 'ढोंगी' बताया, बवाल मचा तो सफाई देने लगे

इम्तियाज़ और दीपिका, 'लव आज कल', 'कॉकटेल' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों पर काम कर चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
दीपिका पादुकोण और इम्तियाज़ ने पहली बार 'लव आज-कल' में साथ काम किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इम्तियाज़ अली ने कहा कि दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कॉकटेल' में उनका किरदार वेरोनिका उनकी पहले की गुड गर्ल इमेज से अलग था, जिसे उन्होंने खुद सुझाया था।
  • दीपिका की गुड गर्ल इमेज और उनके रियल पर्सनालिटी के बीच अंतर को लेकर विवाद हुआ क्योंकि इम्तियाज़ के बयान को गलत समझा गया।
  • विवाद के बाद इम्तियाज़ ने इंस्टाग्राम पर दीपिका को टैग करते हुए सार्वजनिक रूप से सफाई दी ताकि दोनों के बीच गलतफहमी खत्म हो सके।

Imtiaz Ali के Deepika Padukone की 'गुड गर्ल' इमेज को ढोंग बताने पर इतना हल्ला मचा कि उन्हें पब्लिकली सफाई देनी पड़ गई. उन्होंने ये बयान 2012 की हिट मूवी Cocktail को लेकर दिया था. इस फिल्म ने दीपिका को करियर को बदलकर रख दिया था. इम्तियाज़ ने कहा कि इससे पहले वो केवल 'गुड गर्ल' इमेज वाले रोल्स करती थीं. मगर अब लोगों ने उनका सच देख लिया है. यहां उनका मतलब एक्टिंग के विभिन्न पहलुओं से था. मगर लोगों ने तिल का ताड़ बना दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# इम्तियाज़ ने ‘कॉकटेल’ के दौरान दीपिका की मदद कैसे की?

इम्तियाज़ इन दिनों अपनी पीरियड लव स्टोरी 'मैं वापस आऊंगा' का प्रमोशन कर रहे. न्यूज़ 18 से हुई बातचीत में उन्होंने 'कॉकटेल' का ज़िक्र किया. उस फिल्म की कहानी उन्होंने ही लिखी थी. इम्तियाज़ बताते हैं कि प्रोड्यूसर दिनेश विजन और डायरेक्टर होमी अदजानिया ने दीपिका को मीरा के रोल के लिए अप्रोच किया था. ये एक गर्ल नेक्स्ट डोर कैरेक्टर था, जिसे बाद में डायना पेंटी ने निभाया. कास्टिंग के दौरान दीपिका ने इम्तियाज़ को सजेशन के लिए कॉल किया था. तब उन्होंने ही दीपिका को रेबेलियस और पार्टी गर्ल वेरोनिका का कैरेक्टर चुनने कहा था.

Advertisement

# इम्तियाज़ के किस बयान पर हल्ला मचा?

इम्तियाज़ कहते हैं,

"वेरोनिका, दीपिका की तबकी इमेज से काफी अलग थी. लेकिन मैंने उनके साथ पार्टियां की थीं. इसलिए जानता था कि वो असल में काफी मस्तीखोर और बिंदास शख्स हैं. जबकि वो उस समय गुड गर्ल का इमेज प्रोजेक्ट किया करती थीं. लेकिन अब लोगों ने उनका असली ढोंग देख लिया है. इसलिए मुझे लगा कि वेरोनिका जैसा किरदार उनके लिए बिल्कुल नया और दिलचस्प होगा. मुझे पता था कि वो इस इमोशनल रोल को अच्छी तरह निभा सकती हैं और यही बात सबसे ज्यादा एक्साइटिंग थी."

Advertisement

# इम्तियाज़ ने दीपिका पादुकोण को क्या सफाई दी

इम्तियाज़ ने ये बात दीपिका की एक्टिंग रेंज की तारीफ करते हुए कही थी. लेकिन गलत शब्दों के चुनाव के कारण बात का बतंगड़ बन गया. मजबूरन उन्हें एक इंस्टाग्राम स्टोरी डालकर सफाई देनी पड़ी. दीपिका को टैग करते हुए वो लिखते हैं,

"मेरी प्यारी दीपिका. तुम मेरी दोस्त, बडी और मेरे ह्यूमर को समझने वाली साथी भी. मुझे लगता है कि मैं मजाक में जो बातें कहता हूं, उन्हें तुम गलत नहीं समझोगी. वो इसलिए क्योंकि सबसे ज्यादा तुम ही ये जानती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार और सम्मान करता हूं. लेकिन मुझे बताया गया कि शायद तुम्हें मेरी बातें बुरी लग सकती हैं. इसलिए मैं साफ कहना चाहता हूं कि ऐसा बिल्कुल मत सोचो. तुमसे बुरा बर्ताव करना इस जन्म में तो संभव नहीं."

deepika padukone
इम्तियाज़ अली की इंस्टाग्राम स्टोरी.

इम्तियाज़ कहते हैं कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें इस तरह की बातें लिखनी होंगी. लेकिन दोनों की बीच बातचीत हुए काफी समय हो गया था, इसलिए वो ये नहीं चाहते थे कि ऐसी किसी बात से उनके बीच गलतफहमी पैदा हो जाए. इसलिए उन्होंने कोई रिस्क न लेते हुए अपनी सफाई पेश कर दी.

वीडियो: 'कल्कि-2' और 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण क्यों बाहर हुईं?

Advertisement