The Lallantop

'डॉन 3' पर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की लड़ाई अब खुद सलमान खान सुलझाएंगे!

सलमान से पहले आमिर खान और हृतिक रोशन भी दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाने की कोशिश कर चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
खबर है रणवीर सिंह, फरहान अख्तर को 10 करोड़ रुपये देने को तैयार हो गए थे, मगर उन्होंने मना कर दिया.

Don 3 Controversy में सबसे पहले Aamir Khan को मिडिएटर बनाया गया था. उसके बाद Hrithik Roshan ने Ranveer Singh और Farhan Akhtar के बीच सुलह करवाने की कोशिश की. जब वहां से भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला तो खुद Salman Khan ने इस मामले को अपने हाथों में लेने का फैसला किया. खबर है कि उन्होंने फरहान और रणवीर को कॉल कर पूरा विवाद सुलझाने की सलाह दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# सलमान ने रणवीर और फरहान से क्या बात की?

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सलमान, रणवीर को बहुत पसंद करते हैं. साथ ही उन्हें फरहान से भी काफी लगाव है. इसलिए उन्होंने खुद उन दोनों से इस मुद्दे पर बात की है. उन्होंने सलाह दी कि फरहान और रणवीर आपस में ये इशू सॉल्व करें और बाहर के लोगों को उंगली उठाने के मौके न दें. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने फरहान को समझाया कि फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफरेंस होना बिल्कुल नॉर्मल-सी बात है. साथ ही उन्होंने रणवीर से काफी लंबी बातचीत कर उनका पक्ष भी जाना. सलमान इस मुद्दे में इसलिए इनवॉल्व हुए क्योंकि वो ये नहीं चाहते कि दोनों में से किसी का भी हक मारा जाए.

Advertisement

# सलमान ने क्या सलाह दी?

सूत्र के मुताबिक, सलमान ने रणवीर और फरहान को कहा कि वो दोनों 'डॉन 3' के इतर किसी दूसरी फिल्म पर साथ काम कर लें. मगर ऐसा करने से पहले उनका आपसी मुद्दा सुलझना जरूरी है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष उनकी बात को काफी सीरियसली ले रहे हैं. इतना ही नहीं, वो साथ मिलकर बीच का रास्ता ढूंढने की कोशिश भी कर रहे. सलमान नहीं चाहते कि फरहान और रणवीर जैसे शख्स किसी लीगल पचड़े में उलझकर रह जाएं. न ही वो FWICE को बैन सरीखे कठोर कदम उठाते हुए देखना चाहते हैं.

# सलमान ‘डॉन 3’ विवाद में क्यों शामिल हुए?

Advertisement

सलमान ने फरहान से कहा है कि वो उन्हें हुए नुकसान में उनके साथ खड़े हैं. दूसरी तरफ उन्होंने रणवीर से कहा कि वो 'धुरंधर' की सक्सेस का मोमेंटम खराब न करते हुए जल्द-से-जल्द अपनी अगली फिल्म पर लग जाएं. उन्होंने दोनों को ये निर्देश दिए हैं कि वो ये पूरा विवाद आपस में सुलझाएं. इसमें प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, FWICE या खुद सलमान जैसी थर्ड पार्टी को कतई शामिल न करें. रिपोर्ट के मूतबिक, सलमान अब तक इस मुद्दे से दूर ही थे. उन्हें हर बात की खबर तो थी मगर वो इसमें इनवॉल्व नहीं होना चाहते थे. हालांकि पिछले दिनों जब FWICE ने रणवीर पर बैन लगा दिया, तो उन्हें भी इसमें दखल देने को मजबूर होना पड़ा. 

वीडियो: रणवीर सिंह को FWICE ने 'डॉन 3' विवाद में किया बैन, अब क्या होगा?

Advertisement