Salman Khan स्टारर SVC63 को अनाउंस हुए कई महीने बीत चुके हैं. मगर मेकर्स ने अब तक इसका ऑफिशियल टाइटल रिवील नहीं किया. बीच में कभी-कभार इंटरनेट पर कुछ नाम सामने आते तो हैं, पर फिर वो एकाएक गायब भी हो जाते हैं. लेकिन अब जो ताज़ा अपडेट बाहर आई है, उसके मुताबिक मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल टाइटल फाइनल कर लिया है.
सलमान की SVC63 क टाइटल भी फिल्म की तरह खूंखार है!
मेकर्स तीन नामों पर सोच-विचार कर रहे थे. मगर ताज़ा अपडेट की मानें तो वो फाइनल टाइटल लॉक कर चुके हैं.

फिल्मफेयर ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि सलमान और डायरेक्टर वामसी पैडिपली की SVC63 को 'मॉन्स्टर' नाम दिया गया है. वैसे ये टाइटल शुरुआती दिनों से चर्चा में है. कुछ महीने पहले इंटरनेट पर ये कहा जा रहा था कि मेकर्स तीन नामों के बीच माथापच्ची कर रहे. इनमें से पहला था 'मॉन्स्टर'. दूसरा, 'द मैसेंजर'. और तीसरा 'रुद्र राज्यम्'.
ट्रेड सर्कल में इन नामों पर काफी समय से चर्चा चल रही है. चूंकि SVC63 एक स्पाय-थ्रिलर फिल्म होगी, इसलिए 'द मैसेंजर' को पहली पसंद बताया जा रहा था. दूसरी तरफ़, इसमें सलमान का काफी खूंखार एक्शन भी देखने को मिलेगा. इसलिए फैंस चाहते थे कि मेकर्स इसे 'मॉन्स्टर' नाम दें. अब जिस तरह की रिपोर्ट सामने आई है, उसके हिसाब से 'मॉन्स्टर' टाइटल को लॉक किया जा चुका है. लेकिन मेकर्स ने अब तक इस बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं की. इसलिए ऑफिशियल कन्फर्मेशन के लिए हमें और इंतज़ार करना होगा.
सलमान इस वक्त मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में SVC63 की शूटिंग कर रहे हैं. मेकर्स ने वहां अफगानिस्तान के एक गांव को रिक्रिएट किया है. मुंबई शेड्यूल में वो फिल्म के तीन बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे. चूंकि सलमान के बॉडी डबल को पिछले दिनों हार्ट अटैक आ गया था, इसलिए वो अपने हिस्से का एक्शन खुद ही फिल्मा रहे. उनके साथ नयनतारा, जैकी श्रॉफ, राहुल देव, अरविन्द स्वामी और अभिमन्यु सिंह भी इस शेड्यूल का हिस्सा होंगे.
प्रोड्यूसर दिल राजू ने बताया है कि SVC63 की शूटिंग अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी. ऐसे में फैंस अगले एक-डेढ़ महीने में फिल्म का टाइटल रिवील देख सकते हैं. जहां तक रिलीज़ की बात है, ये मूवी अगले साल ईद यानी मार्च 2027 में रिलीज़ होगी. SVC63 का क्लैश प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से होना है. मगर हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो वांगा अपनी फिल्म को पोस्टपोन कर सकते हैं.
वीडियो: SVC63 का 16 मिनट का एक्शन ब्लूप्रिंट लीक? इंटरनेट पर वायरल हुआ मैप













