Prabhas की Adipurush और Ranbir Kapoor की Ramayana के बाद राम कथा आधारित एक और फिल्म मार्केट में आने वाली है. फिल्म का नाम है- Mahakavya Shri Ramayana Katha. मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज़ किया है, जिसे देख इंटरनेट पर लोग काफी भड़क गए. केवल इसके VFX नहीं, बल्कि स्टारकास्ट पर भी. मूवी में सीता के रोल में Kachcha Badam फेम Anjali Arora को कास्ट किया गया है. ये देख पब्लिक मेकर्स के खिलाफ़ FIR करने की मांग करने लगी.
रणबीर की 'रामायण' से पहले अंजलि अरोड़ा की 'रामायण' आई, लोग बोले- FIR करो!
लोगों का कहना है कि अगर रणबीर कपूर को उनके बीफ वाले बयान पर घेरा जा सकता है, तो अंजलि पर भी सवाल उठने चाहिए.

एक यूजर ने लिखा,
"ये रामायण का मजाक उड़ाने जैसा है. कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा को अभिषेक सिंह की महाकाव्य श्रीरामायण कथा में माता सीता का किरदार दिया गया है. पता नहीं ऐसे लोग कहां से आते हैं. आखिर इस तरह के प्रोजेक्ट को फंड कौन करता है. एकदम बेकार."

दूसरे ने कहा,
"कच्चा बादाम गर्ल (अंजलि अरोड़ा) बतौर सीता. घोर कलयुग. अलग से नर्क की व्यवस्थाओं को अपग्रेड करना पड़ेगा इन पापियों के लिए."

तीसरे ने कमेंट किया,
"हिन्दू बहुत सहनशील हैं. आखिर किस आधार पर ये टिक-टॉकर (अंजलि अरोड़ा) मां सीता का रोल प्ले कर रही है? इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों पर FIR होनी चाहिए."

चौथे ने लिखा,
"हमारी आस्था से ये कितना भद्दा मजाक है. अंजलि अरोड़ा को माता सीता बना दिया."

पांचवें ने कहा,
"मुझे काफी हंगामा और FIR दर्ज होता दिख रहा है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो समझना कि मेकर्स की PR एजेंसी ने अपना काम ठीक से नहीं किया. अंजलि अरोड़ा को फिल्म में कास्ट करना ही उनका बेस्ट PR है. इसकी वजह से लोगों को कम-से-कम ये पता चल गया कि ऐसी कोई फिल्म इग्ज़िस्ट भी करती है."

इंटरनेट पर लोग कह रहे कि रणबीर कपूर वाली 'रामायण' को ट्रोल करने वाले यही डिज़र्व करते हैं. कुछ इसे प्रभास की 'आदिपुरुष' का कंपटीशन बता रहे हैं. एक तबका ऐसा भी है कि जो ये कह रहा कि अगर साई पल्लवी और रणबीर को उनके पास्ट पर घेरा जा सकता है, तो इस मूवी पर भी सवाल उठने चाहिए.
जहां तक 'महाकाव्य श्रीरामायण कथा' की बात है, अभिषेक सिंह फिल्म के डायरेक्टर हैं. इससे पहले उन्होंने 'बालिका वधू', 'साथ निभाना साथिया' और 'देवों के देव महादेव' जैसे सीरियल्स में एसोसिएट डायरेक्टर का जिम्मा संभाला था. फिल्म में भगवान राम के रोल में देव शर्मा, सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा, लक्ष्मण के किरदार में शील वर्मा और हनुमान के किरदार में निर्भय वर्मा को कास्ट किया गया है. रावण का कैरेक्टर रजनीश दुग्गल प्ले कर रहे हैं. ये फिल्म 25 सितंबर को हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा में रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने चीन में 'दंगल' जैसा ही खेल कर दिया?









