The Lallantop

23 साल बाद इमरान हाशमी को मिली 100 करोड़ी फिल्म, 'आवारापन 2' ने कराया धांसू कमबैक

इससे पहले इमरान हाशमी की 'टाइगर 3' ने दुनियाभर से 450 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमाए थे. मगर वो सलमान खान की फिल्म थी.

Advertisement
post-main-image
'आवारापन 2' को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'राका' में हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ को विलन के तौर पर शामिल करने की बातचीत जारी है, जिसमें उनके शूटिंग शेड्यूल और लोकेशन पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।
  • अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की 'राका' की इस कास्टिंग की तैयारी मेकर्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के तहत विल स्मिथ के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करने और शूटिंग की तारीखें तय करने के चरण में है।
  • यदि विल स्मिथ 'राका' की शूटिंग में शामिल होते हैं, तो यह फिल्म के अंतरराष्ट्रीय प्रचार और दर्शकीय पहुंच को बढ़ाने में भूमिका निभा सकती है, जिससे इसकी रिलीज़ और व्यावसायिक दृष्टि से संभावनाएं बढ़ेंगी।

क्या Allu Arjun स्टारर फिल्म Raaka में हॉलीवुड सुपरस्टार Will Smith विलन का रोल करने वाले हैं? Emraan Hashmi ने क्या वाकई 23 साल बाद 100 करोड़ी फिल्म दी है? साथ ही Sunny Deol स्टारर Batwara 1947 के विरोध में पुतले क्यों जलाए गए हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# दिसंबर में शुरू होगी 'फास्ट फॉरेवर' की शूटिंग

विन डीज़ल स्टारर 'फास्ट फॉरेवर' की शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू होने जा रही है. ये 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइज़ी की 11वीं और आखिरी फिल्म होगी. विन डीज़ल ने 'वैराइटी' से बातचीत में बताया कि करीब चार साल तक स्क्रिप्ट पर काम करने के बाद फाइनली कहानी रेडी हो गई है. और इससे वो संतुष्ट हैं. फिल्म 17 मार्च, 2028 को  रिलीज़ होगी.

Advertisement

# ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुई 'एक्सट्रैक्शन 3' की शूटिंग

क्रिस हेम्सवर्थ स्टारर 'एक्सट्रैक्शन 3' की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो गई है. फिल्म में 'जेम्स बॉन्ड' फेम पियर्स ब्रोसनन भी काम कर रहे हैं. फिल्म को सैम हारग्रेव डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इसके पहले दोनों पार्ट भी डायरेक्ट किए थे. 'एक्सट्रैक्शन 3' को 2027 में रिलीज़ किया जाएगा.

# अल्लू अर्जुन की 'राका' में काम करेंगे विल स्मिथ?

Advertisement

अल्लू अर्जुन और एटली इन दिनों 'राका' पर काम कर रहे हैं. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में विलन के रोल के लिए हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ से बातचीत चल रही है. हालांकि उनकी डेट्स अभी फाइनल नहीं हुई हैं. विल स्मिथ के हिस्से की शूटिंग फिल्म के इंटरनेशनल शेड्यूल में होगी. मेकर्स उनकी सुविधा के हिसाब से ही डेट और लोकेशन चुनेंगे. उनके किरदार के लिए कॉस्ट्यूम बनाने का काम शुरू हो गया है. शाहरुख खान भी फिल्म में कैमियो करते नज़र आएंगे. वो सितंबर में 'राका' के लिए अपना पार्ट शूट करेंगे.

# इमरान हाशमी को 23 साल बाद मिली 100 करोड़ी फिल्म

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में भारत में 100.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही इमरान ने बतौर सोलो हीरो 23 साल बाद ऐसी फिल्म दी है, जिसने अकेले भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. हालांकि, इससे पहले उनकी 'टाइगर 3' भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी. लेकिन उसमें इमरान विलन के रोल में थे. 2011 में आई 'मर्डर 2' ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन भारत में इसका कलेक्शन करीब 80 करोड़ रुपये ही रहा था. अब 'आवारापन 2' का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 120.33 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 144.13 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं नेट कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है.  

# 'बंटवारा 1947' के विरोध में सनी-आमिर की तस्वीरें जलाईं

सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' की बॉक्स ऑफिस पर हालत खस्ता चल रही है. अब फिल्म को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने पन्ना सिनेमा के बाहर फिल्म के खिलाफ प्रोटेस्ट किया. इस दौरान 'बंटवारा 1947' के पोस्टर्स के साथ-साथ आमिर खान और सनी देओल की तस्वीरों भी जलाई गईं. प्रोटेस्टर्स ने आमिर खान और सनी देओल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. प्रोटेस्ट कर रहे लोगों का दावा है कि 'बंटवारा 1947' में हिंदुस्तान को नेगेटिव ढंग से दिखाया गया है. वहीं पाकिस्तान को पॉजिटिव लाइट में दिखाया गया. इसी को लेकर योगी यूथ ब्रिगेड ने फिल्म को सिनेमाघरों से हटाने और उस पर पूरी तरह बैन लगाने की मांग की है. उनका ये भी कहना है कि जब तक फिल्म बैन नहीं होती, वो इसके खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे.

# स्क्रीनX पर रिलीज़ होगी 'रामायण', बनाया इतिहास

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' रिलीज़ से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बनाने रही है. फिल्म को दुनियाभर में करीब 1,300 ScreenX और 4DX ऑडिटोरियम में रिलीज़ किया जाएगा. ऐसा करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म बनेगी. ScreenX टेक्नोलॉजी में सिनेमाघर की स्क्रीन का व्यू 270 डिग्री तक फैल जाता है, जिससे फिल्म के बड़े और भव्य सीन्स का एक्सपीरियंस और भी शानदार और इमर्सिव हो जाता है. इसके साथ म्यूजिक और साउंड का असर भी कई गुना बढ़ जाता है. 'रामायण' भारत में 8 नवंबर और दुनियाभर में 6 नवंबर को रिलीज़ होगी.

वीडियो: इमरान हाशमी की आवारापन 2 हुई रिलीज़, कैसा रहा पब्लिक रिएक्शन?

Advertisement