The Lallantop
Logo

अमित शाह ने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के फैसले पर राहुल को घेरा

कांग्रेस कार्य समिति ने 19 अगस्त को फ़ैसला किया था कि पार्टी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के छह पदों में से केवल शुरुआती दो पद ही गाए जाएंगे.

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'वंदे मातरम' के केवल दो पद गाने के कांग्रेस के फ़ैसले पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही बंटवारे की नींव रखी थी. उन्होंने कहा कि केवल दो पद गाने का फ़ैसला करके कांग्रेस ने देश-विरोधी निर्णय लिया है. गौरतलब है कि कांग्रेस कार्य समिति ने 19 अगस्त को फ़ैसला किया था कि पार्टी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के छह पदों में से केवल शुरुआती दो पद ही गाए जाएंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: अमित शाह ने एसीबी पर दबाव डाल कर सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कराया: केजरीवाल

Advertisement
Advertisement