The Lallantop

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' क्यों पिटी, डायरेक्टर ने खुद बता दिया!

फिल्म में सनी देओल ने एक मुस्लिम शख्स का रोल किया है. इस वजह से कोई भी इन्वेस्टर फिल्म पर पैसे लगाने को तैयार नहीं था.

Advertisement
post-main-image
'बंटवारा 1947' ने चार दिन में केवल 40 करोड़ रुपए ही कमाए हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजकुमार संतोषी ने फिल्म 'बंटवारा 1947' डायरेक्ट की है, जिसमें सनी देओल ने एक मुस्लिम किरदार, सिकंदर मिर्जा, की भूमिका निभाई है।
  • फिल्म को इन्वेस्टर्स का समर्थन नहीं मिला क्योंकि सनी देओल का मुस्लिम रोल और फिल्म के विषय को लेकर विवाद की स्थिति थी।
  • फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 120-150 करोड़ के बजट के मुकाबले केवल 40.20 करोड़ कमाई कर पाई है, और 100 करोड़ के पार पहुंचना मुश्किल दिख रहा है।

Sunny Deol स्टारर Batwara 1947 को Rajkumar Santoshi ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले दोनों Ghayal, Ghatak और Damini जैसी तगड़ी फिल्मों पर साथ काम कर चुके हैं. यही कारण है कि उनकी नई मूवी से लोगों को काफी उम्मीदें थीं. फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल फीकी नजर आई. इस बीच राजकुमार संतोषी का एक बयान सामने आया है. इसमें उन्होंने बताया कि कोई भी इन्वेस्टर 'बंटवारा 1947' पर पैसे लगाने को तैयार नहीं था. वजह ये थी कि फिल्म में सनी ने एक मुस्लिम शख्स का रोल किया है.

Advertisement

'बंटवारा 1947' चर्चित हिंदी लेखक और प्लेराइटर असग़र वजाहत के नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याइ नई' पर आधारित है. इसमें लखनऊ के एक ऐसे मुस्लिम परिवार को दिखाया गया है, जिसे पार्टिशन के बाद मजबूरी में लाहौर माइग्रेट करना पड़ जाता है. परिवार का मुखिया सिकंदर मिर्ज़ा नाम का शख्स है, जिसका किरदार फिल्म में सनी देओल ने निभाया है. उनके 40 साल से अधिक के करियर में ये केवल दूसरा मौका है, जब उन्होंने किसी मुस्लिम का रोल किया है. इससे पहले वो 2010 में आई केसी बोकाडिया की मूवी 'खुदा कसम' में हुसैन नाम के एक मुस्लिम ट्रक ड्राइवर के रोल में दिखे थे.

पिछले दिनों राजकुमार संतोषी ने गलाटा प्लस को एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने 'बंटवारा 1947' के आड़े आने वाली मुश्किलों के बारे में बताया. खासकर वो बात, जहां सनी का मुस्लिम बनना पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट को रोके हुए था. राजकुमार संतोषी कहते हैं,

Advertisement

"मुंबई के ज्यादातर इन्वेस्टर्स को जब ये पता चला कि मैं और सनी साथ में कोई मूवी बना रहे, तो उन्होंने मुझे एक रेगुलर एक्शन या रिवेंज फिल्म बनाने को कहा. वो इस फिल्म (बंटवारा 1947) पर पैसे लगाने को तैयार नहीं थे, जहां सनी एक मुस्लिम कैरेक्टर सिकंदर मिर्ज़ा का रोल कर रहे हैं."

राजकुमार आगे बताते हैं,

"हाल ही मैंने कुछ रिव्यूज़ देखे, जहां लोग ये कह रहे थे कि सनी ने फिल्म में एक पाकिस्तानी का किरदार प्ले किया है. लेकिन इस कहानी में वो पाकिस्तानी नहीं हैं. वो भारत के एक मुस्लिम बने हैं, जिसे अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए पाकिस्तान जाना पड़ता है. वरना वो यहीं पैदा और बड़े हुए हैं. फिल्म में एक डायलॉग है- 'कई पुश्तों से यहीं रहे हैं और इसी मिट्टी में दफ़्न हो जाएंगे. लेकिन हिंदुस्तान छोड़कर नहीं जाएंगे'. किसी भी कैरेक्टर को पाकिस्तानी कह देना बहुत आसान है, मगर फिल्म में सनी का कैरेक्टर ऐसा नहीं."

Advertisement

राजकुमार की मानें तो मुस्लिम और पाकिस्तान वाले एंगल की वजह से कोई भी इस मूवी पर पैसे लगाने को तैयार नहीं था. वो कहते हैं- 

"आजकल तो ट्रेंड ऐसा हो गया है कि पाकिस्तान का जिक्र भर करते ही आपको एंटी-नेशनल कह दिया जाता है." 

वो बताते हैं कि जब आमिर को इस फिल्म के सब्जेक्ट के बारे में पता चला, तो उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने में इंट्रेस्ट दिखाया. उनके आने के बाद ही फिल्म बन सकी. वरना राजकुमार और सनी कई लोगों के पास ये कहानी लेकर गए थे, मगर कोई भी इसे बनाने के लिए तैयार नहीं हुआ.

रही बॉक्स ऑफिस की बात, तो 14 अगस्त को रिलीज हुई 'बंटवारा 1947' ने भारत में ग्रॉस 33.95 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं ओवरसीज मार्केट से इसके हिस्से 6.25 करोड़ आए. इस मूवी को 120 से 150 करोड़ के बजट पर बनाया गया है. मगर अब तक इसने केवल 40.20 करोड़ रुपए ही कलेक्ट किए हैं. फिल्म का 100 करोड़ तक पहुंचना भी मुश्किल नजर आ रहा है. इसलिए इस संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता कि ये फिल्म डिजास्टर बनने की राह पर है.

वीडियो: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के टीजर में प्रीति जिंटा की वापसी, अभिमन्यु ने ध्यान खींचा

Advertisement