15 अक्टूबर से Ranbir Kapoor की Ramayana का इंटरनेशनल कैम्पेन शुरू हो गया. इस सिलसिले में मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर तो रिलीज़ किया ही, साथ में अमेरिकी मार्केट में इसकी अडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी. खास बात ये है कि फिल्म ने 24 घंटों के भीतर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की टिकटें बेच दी हैं. ये देख ट्रेड एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे कि 'रामायण' भारत ही नहीं बल्कि ओवरसीज़ मार्केट में भी बड़ी ओपनिंग लेगी.
'रामायण' ने 24 घंटे के भीतर अमेरिका में करोड़ों की टिकटें बेच दीं!
'रामायण' की रिलीज़ में अभी 19 दिन बाकी हैं. ऐसे में फिल्म को ये रिस्पॉन्स मेकर्स को लहलहा देगा.

ट्रेड ट्रैकर वेंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, 'रामायण' ने केवल अमेरिका में अब तक 5200 टिकटों की बिक्री की है. इससे फिल्म ने 24 घंटों के अंदर लगभग 111.4 हजार डॉलर कमा लिए. भारतीय रुपयों में ये 1.05 करोड़ के आसपास होगा. अमेरिका में ये टिकट्स 1430 शोज़ के लिए बिके हैं. बाकी देशों के प्री-सेल आंकड़े फिलहाल सामने नहीं आए.
'रामायण' को मिला ये रिस्पॉन्स मेकर्स की उम्मीद बढ़ाएगा. खासकर इसलिए क्योंकि अभी फिल्म की रिलीज़ में 20 दिन बाकी हैं. अमेरिका में जो लोग ये मूवी देखना चाहते हैं, उनके लिए टिकट बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म फैनडैंगो ने ऑफर निकाला है. इसके तहत, दर्शक 'रामायण' की IMAX टिकट खरीदने पर 7 डॉलर यानी लगभग 660 रुपए तक की छूट पा सकते हैं. हालांकि, ये ऑफर कुछ टर्म्स एंड कंडीशंस के साथ आता है.
'रामायण' को इंटरनेशनल मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट करने की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स को मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स और सोनी पिक्चर्स के बीच 25 मिलियन यानी 240 करोड़ रुपए की डील हुई है. वो इसे दुनियाभर के 50 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज़ करेगी. भारत में ये 9000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर आएगी. यानी ओवरऑल ये फिल्म 59000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो सकती है. भारत में आज तक किसी भी दूसरी मूवी को इतनी बड़ी रिलीज़ नहीं मिली.
मेकर्स ने 'रामायण' को 40 भाषाओं में डब करवाया है. अमेरिका में ये हिंदी और इंग्लिश, दोनों वर्जन में रिलीज़ होगी. हालांकि, हिंदी वर्जन की लंबाई जहां 3 घंटे 15 मिनट है. वहीं इंग्लिश वाले को 30 मिनट छोटा कर दिया गया है. इससे फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट का हो गया. यहां मेकर्स ने विदेशी ऑडियंस की सुविधा के लिए फिल्म के गानों को ट्रिम कर दिया है. इन बदलावों के बाद वहां की सेंसर बोर्ड से 'रामायण' को PG 13 रेटिंग मिल गई. ये फिल्म वर्ल्डवाइड 05 नवंबर को रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'रामायण' के दूसरे ट्रेलर के लिए मेकर्स ने बना लिया ताबड़तोड़ प्रमोशन का प्लान?













