The Lallantop

ध्रुव राठी को फिर से हिरासत में लिया गया? नोएडा पुलिस ने सच बताया

कई पोस्ट में ऐसा दावा किया गया कि नोएडा पुलिस ने ध्रुव राठी को डिटेन कर लिया है. मगर अब नोएडा पुलिस ने खुद इस दावे की सच्चाई बताई है.

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर ध्रुव राठी की गिरफ्तारी का दावा किया गया (courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैलाए गए ध्रुव राठी की गिरफ्तारी के दावे को पूरी तरह निराधार और झूठा बताया है, और कहा कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।
  • ध्रुव राठी को 10 अक्टूबर को दिल्ली में एक प्रोटेस्ट में भाग लेने से पहले गुरुग्राम में पुलिस ने डिटेन किया था, जहां वे क्राइम ब्रांच के ऑफिस में करीब 18 घंटे नजरबंद रहे।
  • नोएडा पुलिस ने गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है और लोगों से सोशल मीडिया पर खबरों के स्रोत की परिपूर्ण जांच करने का आग्रह किया है।

क्या यूट्यूबर ध्रुव राठी को फिर से हिरासत में ले लिया गया है? सोशल मीडिया पर सुबह से कई पोस्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है. पोस्ट के मुताबिक, इस बार उन्हें नोएडा पुलिस ने डिटेन किया है. एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें एक गाड़ी है और दावा किया जा रहा है कि ध्रुव राठी फिर से डिटेन हुए हैं. मगर अब नोएडा पुलिस ने खुद इस वीडियो और दावे की सच्चाई बताई है. नोएडा पुलिस ने बाकायदा एक पोस्ट किया और उसमें इन दावों को झूठा बताया है.  

Advertisement

नोएडा पुलिस ने बताया सच

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने अपने X हैंडल से पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा कि ‘सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा ध्रुव राठी को गिरफ्तार किए जाने की खबर फैलाई जा रही है. लेकिन ये ख़बर पूरी तरह निराधार, भ्रामक और झूठी है. नोएडा पुलिस ने ध्रुव राठी को गिरफ्तार नहीं किया है.’

Advertisement

इसके अगले पैराग्राफ में पुलिस ने लोगों से एक अपील की. अपील में कहा कि किसी भी खबर को उसके सोर्स की जांच किए बगैर शेयर न करें. गलत और भ्रामक मैसेज फॉरवर्ड न करें. पुलिस ने आगे चेतावनी भी दी कि जो लोग गलत जानकारी, भ्रामक कॉन्टेंट या अफवाहें फैलाते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

ध्रुव राठी 10 अक्टूबर को तय दिल्ली प्रोटेस्ट में शामिल होने आए थे. इस प्रोटेस्ट का कॉल कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया था. इससे पहले वो बेंगलुरु प्रोटेस्ट में भी शामिल हुए थे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'मुझे किडनैप किया, मम्मी-पापा को पीटा,' ध्रुव राठी ने गंभीर आरोप लगाए, मोदी सरकार पर साधा निशाना

गुरुग्राम में घर से हुए थे डिटेन

दिल्ली आने के बाद प्रोटेस्ट से पहले ही ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-56 में स्थित उनके घर से डिटेन कर लिया गया था. पुलिस ने बताया कि 32 साल के यूट्यूबर को गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच के एक दफ्तर में निगरानी में रखा गया था. ध्रुव राठी को करीब 18 घंटे बाद छोड़ा गया था. 

10 अक्टूबर को CJP लीडर्स ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट का कॉल दिया था. ये प्रोटेस्ट चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ था. उस दिन ध्रुव राठी समेत CJP लीडर्स, स्टूडेंट एक्टिविस्ट, लॉयर्स, सोशल एक्टिविस्ट और हज़ारों प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया था. 

वीडियो: क्या यूट्यूबर ध्रुव राठी को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा?

Advertisement