Salman Khan और Vamshi Paidipally की SVC63 का टाइटल अब तक ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है. मगर रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स इसे Monster नाम देंगे. खुद सलमान ने भी अपने हालिया पोस्ट में ऐसा हिंट दिया है. अपने पिता Salim Khan के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान ने उन्हें 'असली मॉन्स्टर' बताया.
सलमान ने 'मॉन्स्टर' टाइटल अनाउंसमेंट कर दिया?
सलमान ने अपने पिता सलीम खान को 'रियल मॉन्स्टर' बताया है.

सोशल मीडिया पर अपनी और सलीम खान की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान लिखते हैं,
"हाऊडी पार्टनर! 91 की उम्र में आप नंबर वन हैं और जश्न मना रहे हैं. बाप, बाप होता है. यही असली मॉन्स्टर हैं. हम सबके बाप में है दम. वंदे मातरम. एक और दिन नहीं होता. एक और दिन कम हो जाता है. आप लोग समझ रहे हैं न? ऊपरवाले की मुझ पर कृपा रही है.”
सलमान ने ये पोस्ट सलीम खान को डेडिकेट किया है. मगर इसके ज़रिए उन्होंने हिंट दे दिया कि उनकी आने वाली फिल्म का नाम 'मॉन्स्टर' ही होगा. हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए हमें थोड़ा और इंतज़ार करना होगा. सलमान फिलहाल इस मूवी के अंतिम शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शेड्यूल के लिए लगभग 50 दिन का समय तय किया गया है. इसमें कुछ बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग होगी, जिसके लिए मुंबई के मीरा रोड वाले एक स्टूडियो में बड़ा सेट तैयार किया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स का फोकस ग्राउंडेड, रॉ और असली दिखने वाले एक्शन पर है. इसलिए उन्होंने अंतिम शेड्यूल में सलमान के लिए हैंड टू हैंड कॉम्बैट एक्शन डिजाइन करवाया है. वो इसलिए ताकि दर्शक माहौल की इंटेंसिटी को और बेहतर महसूस कर सकें. कुछ समय पहले मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में अफगानिस्तान के एक गांव जैसा बड़ा सेट तैयार किया गया था. वहां सलमान और राहुल देव के कैरेक्टर्स की भिड़ंत हुई थी. सितंबर एंड में सलमान ने एक ट्रेन वाले बड़े एक्शन सीन पर काम किया था. इसमें उनका मुकाबला अरविन्द स्वामी के कैरेक्टर से हुआ.
सलमान इस वक्त 'मॉन्स्टर' के फाइनल शेड्यूल की ट्रेनिंग के साथ 'बिग बॉस 20' की शूटिंग कर रहे हैं. पहले मेकर्स इस मूवी को अक्टूबर अंत तक पूरा कर लेना चाहते थे. मगर फिल्म लंबी खिंच गई और अब इसे किसी भी हाल में नवंबर 2026 तक निपटा लेने की योजना है. शूटिंग खत्म होते ही फिल्म की एडिटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का बाकी काम शुरू हो जाएगा.
वीडियो: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' में 400 फिल्में कर चुके एक्टर की एंट्री? निभाएंगे सबसे खूंखार रोल!













