Koffee With Karan के 9वें और अंतिम सीजन की शुरुआत Salman Khan से हुई है. शो पर उन्होंने अपनी ज़िंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से सुनाए. साथ ही Animal से Ranbir Kapoor और Dhurandhar से Ranveer Singh के परफॉर्मेंस पर बात की. लगे हाथ उन्होंने Akshay Kumar, Ajay Devgn और Shah Rukh Khan पर भी अपनी राय रखी.
"एनर्जी को कंट्रोल करना पड़ा..." - रणवीर के 'धुरंधर' वाले परफ़ॉर्मेंस पर क्या बोले सलमान?
सलमान ने 'एनिमल' में रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की.

'कॉफी विद करण' रैपिड फायर राउंड के बिना अधूरा है. मगर इस एपिसोड में रैपिड फायर वाले सवाल करण ने नहीं बल्कि करिश्मा कपूर ने पूछे. रणबीर और रणवीर का ज़िक्र करते हुए करिश्मा ने पूछा,
"एनिमल के रणबीर कपूर या धुरंधर के रणवीर सिंह- आपके हिसाब से दोनों में ज्यादा इम्पैक्टफुल परफॉर्मेंस कौनसा था?"
इस पर सलमान कहते हैं,
"दोनों अलग तरह की परफॉर्मेंसेज़ हैं. आप उनकी तुलना नहीं कर सकते. दोनों जबरदस्त एक्टर्स हैं. एक के पास अथाह एनर्जी है. दूसरे के पास तगड़ी इंटेंसिटी. दोनों की एक्टिंग का स्टाइल अलग है. इसलिए आप उन्हें कंपेयर नहीं कर सकते."
हालांकि अपनी बात जारी रखते हुए सलमान ने रणवीर सिंह की खूब तारीफ़ की. वो कहते हैं,
"धुरंधर में रणवीर सिंह को अपनी पूरी एनर्जी को कंट्रोल में रखना पड़ा था. मेरा मतलब, वो जो लार्जर दैन लाइफ़ चीजें करते हैं, उन्हें उसे नियंत्रण में लाना पड़ा. एक एक्टर के लिए ये बहुत बड़ी इनसिक्योरिटी हो सकती है, जो इस फिल्म के दौरान रणवीर में नहीं दिखी. वो बतौर एक्टर और धुरंधर वाले अपने कैरेक्टर को लेकर काफी सिक्योर नज़र आए."
शो के दौरान करिश्मा ने सलमान से पूछा कि उन्हें अपने अलावा कौनसा दूसरा एक्टर शर्टलेस अच्छा लगता है. इस पर सलमान ने कहा कि फिलहाल शाहरुख काफी अच्छे लग रहे. वहीं आमिर खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अजय देवगन, संजय दत्त और अनिल कपूर भी फिल्म-दर-फिल्म शर्टलेस अच्छे दिखे हैं.
बातचीत के दौरान जब सलमान से शाहरुख और आमिर को एक-एक शब्द में डिस्क्राइब करने कहा गया, तो उन्होंने दोनों को अपना 'भाई' बताया. वहीं अक्षय की बात आने पर सलमान ने कहा कि उनका किसी से कोई लेना-देना नहीं है. अक्षय को बस अपने काम से मतलब है. वो गॉसिप नहीं करते. केवल अपना काम करते हैं और घर चले जाते हैं. सलमान के मुताबिक, अक्षय एकमात्र ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने बतौर एक्टर खुद को बहुत ज्यादा डेवलप किया है.
अजय देवगन का ज़िक्र होने पर सलमान ने उन्हें अपना भाई और दोस्त बताया. उन्होंने कहा कि अजय से बेहतर इंटेंस रोल कोई नहीं कर सकता. साथ ही वो कॉमेडी भी बहुत अच्छी करते हैं. सलमान ने कहा कि बाकी एक्टर्स की फिल्मोग्राफी देखकर लोग ये कह सकते हैं कि फलां जगह उसने अच्छा काम नहीं किया. लेकिन अजय की एक्टिंग में कोई खामी नहीं ढूंढ सकता.
वीडियो: कॉफी विद करण 8 पर करण जौहर ने करीना से अमीषा पटेल के साथ हुए मसले पर सवाल किया था













